Big Story | Part 12

News Tak

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 06/14/2021

    Ep 47 Home Isolation - घर में क्वारंटीन होने पर क्या-क्या जरूरी है? क्या करें क्या नहीं ?

    देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में लगातार चौथे दिन भी 3 लाख 49 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए और 2767 संक्रमितों की जान चली गई है...इससे पहले शुक्रवार को देश में 3 लाख 46 हजार नए केस आए थे...तो वहीं, दूसरी तरफ अस्पतालों में बेड्स की कमी की भी खबर सामने आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कभी भी केंद्र और राज्य सरकार को लॉकडाउन और कर्फ्यू के फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि किन हालात में घर में आइसोलेट हों किन हालात में नहीं..अगर घर में आइसोलेट हैं तो किन-किन जरूरी चीजों को रखने की जरूरत है

  2. 06/14/2021

    Ep 46 Home Isolation में कैसे बेहतर रखें अपना Oxygen लेवल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये आसान तकनीक.

    देशभर में कोरोना कहर बरपा रहा है. बड़ी संख्या में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, लेकिन देशभर में ऑक्सीजन की उपलब्धता और सप्लाई  को लेकर हाहाकार मचा है. ऐसे समय में कोरोना की चपेट में आने के बाद भी आप अपने घर में होम आइसोलेशन में अपना बेहतर ख्याल रख सकते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  (Union Ministry of Health) ने आम लोगों के लिए कुछ खास तरीके अपनाने की सलाह दी है. इसमें आप अपना ऑक्सीजन लेवल भी मेंटेन करने के तरीके भी जान सकते हैं. तो  आज आपको स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी खास तरीकों को तो बताएंगे ही साथ में आपको समझने में कोई कठिनाई ना हो इसलिए हमारे रिपोर्टर और डॉक्टर ने जो डेमो बताया है  उसे साथ-साथ दिखाएंगे....तो चलिए शुरू करते हैं.

  3. 06/14/2021

    Ep 44 Delhi LockDown - एक हफ्ते के लिए दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन, सीएम Arvind Kejriwal का एलान ।

    देशभर में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा  दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात का ऐलान किया....उन्होंने कहा कि हमने विचार करने के बाद इस यह फैसला लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम  केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं...इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाना बहुत जरूरी हो गया था....सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से निपटने  के लिए लॉकडाउन आखिरी हथियार है. जिस तरह से केस बढ़ रहे थे. आखिरी हथियार इस्तेमाल करना जरूरी हो गया था. अभी भी कोरोना का कहर जारी है. इसलिए हमने राज्य में  लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. 3 मई को सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया गया है.

About

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.