Big Story | Part 14

News Tak

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 06/16/2021

    Ep 50 Sushil Kumar - दिल्ली की स्पेशल सेल ने सुशील कुमार को किया गिरफ्तार,पहलवान सागर धनखड़ मर्डर का है आरोप.

    पहले तो रेसलिंग की दुनिया और 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता के नाम से सुशील कुमार जाने जाते थे। लेकिन कई दिनों से दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब पुलिस को चकमा दे रहे थे। अब आखिरकार सागर धनखड़ मर्डर केस में सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.....कई दिन से एक हत्या मामले में फरार चल रहे थे...सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है, मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में ताबड़तोड़ छापेमारी की। दिल्ली में कई ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन सुशील का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही थी।

  2. 06/16/2021

    Ep 47 Subodh Kumar Jaiswal बने CBI के नए बॉस। RAW के अलावे कई ऑपरेशन में रह चुके हैं शामिल ।

    आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाया गया है। सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के IPS हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  अध्यक्षता में 24 मई को हुई हाई लेवल कमेटी की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। इस कमेटी में भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर  रंजन चौधरी शामिल थे। 25 मई को पर्सनल मिनिस्ट्री ने उनकी नियुक्ति का ऑर्डर जारी किया। CBI डायरेक्टर का पद फरवरी से खाली है। अभी अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा  इसके अंतरिम प्रमुख हैं। तो आइए जानते हैं सुबोध कुमार जायसवाल के बारे में.

  3. 06/16/2021

    Ep 45 Shubman - Sara - सचिन की बेटी सारा का क्या है युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिश्ता, शुभमन ने क्या कहा ?

    सोशल मीडिया पर इन दिनों युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के डेट की खबरें सामने आ रही है।  फैन्स ने सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैला दी कि सारा को डेट कर रहे हैं भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल...फिर क्या था खबरें वायरल होने लगी। इस खबर को लेकर अब  शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जवाब दिया है। इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का एक खास सेशन के दौरान, एक प्रशंसक ने गिल से उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में  पूछा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अविवाहित हैं?

  4. 06/16/2021

    Ep 43 Ramdev - वैक्सीन पर रामदेव ने ऐसा क्या कहा, जिससे दोबारा मच सकता है बवाल ?

    एक तरफ कोरोना से जंग के खिलाफ देश और दुनिया में वैक्सीन को एकमात्र हथियार माना जा रहा है। तो दूसरी ओर बाबा रामदेव एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर एक नया  मोर्चा खोल दिया है। बाबा रामदेव और उनके साथ जुड़े विवादों का चोली दामन का साथ है। रामदेव कब कहां क्या बोल दें और उसके बाद किस तरीके का विवाद खड़ा हो जाए इसे  लेकर हमेशा संशय बना ही रहता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बाबा रामदेव ने एलोपैथी को निशाने पर लिया है। इससे पहले भी बाबा एलोपैथिक डॉक्टरों और राजनैतिक  पार्टियों से लेकर अमूमन कई मामलों में विवादित बयान देते ही रहे हैं और अकसर विवादों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार वैक्सीन पर बयान देकर फिर सबको चौंका दिया है।  रामदेव कहते हैं कि वह ‘योग’ और ‘आयुर्वेद’ का डबल डोज ले रहे हैं तो उनको कोरोना वैक्सीन लगवाने की कोई जरूरत नहीं है।

About

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.