Big Story | Part 13

News Tak

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 06/11/2021

    Ep 49 Corona Virus - कोरोना की तीसरी लहर का समय तय, एक्सपर्ट ने क्या कहा?

    देश में पहले चार लाख से अधिक रोजाना मामले सामने आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या गिर कर लगभग 1 लाख 3 हजार पर आ गई है। लेकिन इनसब के बीच दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की भी चिंता सताने लगी है। तीसरी लहर कितना खतरनाक होगा और कब भारत में इसका असर दिखने लगेगा,  इसपर एक्सपर्ट कयास लगा रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत का कहना है कि भारत ने कोरोना की दूसरी लहर का सामना काफी अच्छी तरह से किया और इसलिए संक्रमण के नए मामलों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए भी तैयारियां पूरी होनी चाहिए, जिससे युवा आबादी के अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

  2. 06/11/2021

    Ep 46 Corona Virus Cases - कोरोना पर लगा ब्रेक, 50 फीसदी की कमी, मौत पर नहीं लगा ब्रेक ।

    भारत में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है. देश के लगातार दूसरे दिन 1 लाख 75 हजार से कम नए केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर  प्रदेश समते कई राज्यों में नए कोरोना केसों में लगातार गिरावट आ रही है....देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. पिछले 46 दिन में  आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं...स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3460  संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

  3. 06/11/2021

    Ep 45 Corona Vaccine - वैक्सीन की कमी पर सीरम के कार्यकारी निदेशक का ये बयान आपको चौंका देगा !

    देश इस वक्त कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोरोना वैक्सीन की किल्लत की वजह से देश में 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। वैक्सीन की कमी की वजह कई जगहों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इन सबके बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा है कि सरकार ने बिना वैक्सीन की उपलब्धता और WHO गाइडलाइंस पर विचार किए 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन की इजाजत दे दी। वैक्सीन की किल्लत के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने ये आरोप लगाते हुए यह बात कही।

  4. 06/11/2021

    Ep 44 Corona Vaccine - आत्मनिर्भर वाला भारत अब वैक्सीन विदेश से मांग रहा,क्यों? कहां हुई चूक?

    वैक्सीन...वैक्सीन...और सिर्फ वैक्सीन...लंबी लाइनें...जी, हां, वैक्सीन के सिवाए अगर किसी से जिंदगी बचाई जा सकती है तो वो है सिर्फ वैक्सीन....लेकिन भारत में वैक्सीन की काफी दिक्कते हैं...सेंटर पर वैक्सीन नहीं....लोगों ने रजिट्रेशन करवाया....पहुंच गए सेंटर...पर नहीं मिली वैक्सीन....राज्य सरकारों से केंद्र को लगातार शिकायतें मिली कि वैक्सीन की कमी है...तो देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर निकल पड़े भारत के लोगों के लिए संजीवनी लाने...एक बार फिर रामायण के हनुमान की तरह विदेश से संजीवनी के लिए निकल पड़े हैं देश के विदेश मंत्री...लेकिन सवाल ये कि आत्मनिर्भर के कमान से वार करने वाले पीएम मोदी सरकार को विदेश से क्यों मांगने पड़ रहे हैं वैक्सीन? देश में वैक्सीन की कमी आई ही क्यों?

About

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.