Big Story | Part 8

News Tak

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.

  1. 06/14/2021

    Ep 46 Corona Virus Update - कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, 12 राज्यों में कोरोना ब्लास्ट ।

    पिछले दो हफ्ते में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने से परेशान केंद्र सरकार ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर चिंता जताई है।करीब पांच महीने बाद देश में पहली बार एक दिन में 59 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं और करीब चार महीने बाद सक्रिय मामले बढ़कर चार लाख के पार चले गए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। जिन 12 राज्यों में कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ी है इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार शामिल हैं।

  2. 06/14/2021

    Ep 45 Corona Virus Update - Sachin tendulkar अस्पताल में भर्ती। अक्टूबर के बाद पहली बार टूटे सारे रिकॉर्ड ।

    कोरोना की रफ्तार ने देश में एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। भारत में कोरोनी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। नए केस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड टूट रहा है. अप्रैल में पिछले साल सितबंर-अक्टूबर जैसा हाल हो गया है. देश में छह महीने बाद पहली बार रिकॉर्ड 81 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं...24 मार्च से लगातार 50  हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 81 हजार 466 नए कोरोना केस आए और 469 लोगों की जान चली गई है...हालांकि 50 हजार 356 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 1 अक्टूबर 2020 को 81 हजार 484 केस आए थे.

  3. 06/14/2021

    Ep 43 Corona Virus Returns - कोरोना का खौफ एक बार फिर लौटा, फिर लोगों का कर रहा बुरा हाल ।

    देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान रोजाना मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान संक्रमण के नए केस में 67 फीसदी का इज़ाफा हुआ है.  इन सात दिनों के दौरान एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इतना ही नहीं पिछले एक हफ्ते के दौरा मौत की दर में भी 41 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है. 21  मार्च के दिन कोरोना के 47 हजार 005 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। जो 11 नवंबर 2020 के बाद एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए हैं। देश के  कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में कोरोना का खौफ एक बार फिर से फैल रहा है। राज्यों में कोरोना की रफ्तार की बात करे तो...महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 30 हजार 535 नए मामले दर्ज किए। यह मार्च 2020 के बाद से हर दिन मामलों की संख्या में सबसे अधिक संख्या है। महाराष्ट्र से संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं, जो मुंबई के लिए खतरे की घंटी है। पुणे, औरंगाबाद, नासिक और ठाणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

About

News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative audio style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of news that brings to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral content reaches you.