Ghazab Ho Gaya | Part 1

News Tak

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.

  1. 04/22/2021

    Ep 25 Ghazab Ho Gaya | घर किराए पर घूमने गई मकानमालकिन, वापस आने पर देखा तो उड़े होश.

    एक बीच थाईलैंड में है, जहां सेल्फी लेने पर टूरिस्ट को मौत की सजा सुनाई जा सकती है. थाईलैंड के इस बीच का नाम है फुकेट आइलैंड. इस बीच के पास एयरपोर्ट है, इस कारण यहां फ्लाइट्स उड़ते रहते हैं. इस कारण सुरक्षा अधिकारियों ने यहां सेल्फी लेने पर चेतावनी दी हुई है... अधिकारियों का मानना है कि फ्लाइट उड़ने के दौरान पायलट का ध्यान सेल्फी लेने वालों पर चला जा सकता है, इस वजह से फ्लाइट उड़ानें के दौरान खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है. अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नियम तोड़ने वाले को अधिकतम मौत की सजा दी जा सकती

  2. 04/22/2021

    Ep 23 Ghazab Ho Gaya | कोरोना में आखिर क्यों गधों को गले लगाने की आई नौबत ?

    ये ऐसी खबरें जो बाकियों से बिलकुल हटकर हैं... ऐसी हैं जो गजब की हैं... आज हम शुरुआत करेंगे कोरोना से जुड़ी एक खबर से... कोरोना से परेशान लोग अब गधों को गले लगाकर सुकून पा रहे हैं... जी हां... ये खबर बिलकुल सही है...कोरोना वायरस जैसी जानलेवा महामारी से पूरी दुनिया लड़ रही है और अब इस जद्दोजहद में लंबे समय से लगे डॉक्टरों स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सों को थकाना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि अब मेडिकल स्टाफ डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैंस्वास्थ्य सेवाओं में लगे ऐसे ही डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ को अवसाद और तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए स्पेन में गधों का सहारा लिया जा रहा है. स्पेन में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को मुफ्त गधा चिकित्सा दी जा रही है ताकि वो तनाव से मुक्ति पा सकें. इसे पशु-सहायता चिकित्सा के रूप में जाना जाता है.

  3. 04/22/2021

    Ep 22 Ghazab Ho Gaya | कुत्तों को दी गई ऐसी खास ट्रेनिंग जिससे की सूंघकर ही कोरोना मरीज की तलाश कर लेंगे

    एक लड़का अपने साथ आए एक छोटे बच्चे को मालगाड़ी के सामने फेंक कर चला गया. मालगाड़ी जब तक रुकती तब तक इंजन उसके ऊपर से गुजर चुका था. लोको पायलट जब ट्रेन रोककर नीचे आया तो उन्होंने देखा कि मालगाड़ी के पहिए के बीच से बच्चे की आंखें झांक रही थी और वह रो रहा था. हैरान कर देने वाला यह मामला हरियाणा के बल्लभगढ़ में दिखा.21 सितंबर को लोको पायलट दीवान सिंह एएलपी अतुल आनंद के साथ मालगाड़ी लेकर निकले ही थे कि तभी एक लड़का, एक बच्चे को लेकर रेलवे लाइन पर आया और बच्चे को चलती मालगाड़ी के सामने फेंका और निकल गया.ये देख लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए. नीचे उतर कर देखा तो बच्चा मालगाड़ी के नीचे फंसा हुआ था. लोको पायलट ने बच्चे को मालगाड़ी के नीचे से निकाला और उसकी मां के हवाले कर दिया.क्लिक कर देखें लेटेस्ट TAK फोटो गैलरी:

  4. 04/22/2021

    Ep 20 Ghazab Ho Gaya | ओपन चैलेंज, एक थाली पूरी खाने पर फ्री में बुलेट.

    खबरों की भीड़ से हम निकालकर लाएं हैं कुछ ऐसी खबरें जो है सबसे अलग... शुरुआत आज करेंगे महाराष्ट्र के पुणे से... खाने का चस्का किसे नही है? हम सबको अलग अलग तरह के खाने को अनुभव करना बेहद पसंद है...लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि आपका ये खाने का शौंक आपको एक बुलेट बाइक जिता देगा तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने...दरअसल पुणे के शिवराज होटल ने ऐसी ही थाली तैयार की है। आपको बता दें कि इस थाली को “बुलेट थाली” कहा जाता है...एक घंटे में इस थाली को खत्म करने वाले को इनाम के तौर पर एक रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक दी जाएगी...ये बुलेट थाली एक नॉन-वेज थाली है जिसमें 4 किलो मटन, और तली हुई मछली के साथ लगबग 12 तरह के व्यंजन रखे गए हैं...कोरोना काल में शिवराज रेस्ट्रॉन्ट के मालिक अतुल वाईकर का काम मंदा हो गया था...ऐसे में कस्टमर्स को अपनी ओर खींचने के लिए इसके मालिक ने इस थाली को शुरू किया...

  5. 04/22/2021

    Ep 19 Ghazab Ho Gaya | ऐसी खबरें जिसे देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन.

    झरने हमेशा खूबसूरत लगते हैं लेकिन खतरनाक भी हो सकते हैं. रूस में एक जमे हुए झरने के नीचे घूमने गए पर्यटकों के लिए यह झरना बेहद जानलेवा साबित हुआ. जब पर्यटक झरने के नीचे थे, तभी जमे हुए झरने से एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा उनके ऊपर आ गिरा. इससे एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए.र्फ से लदे इस झरने का एक हिस्सा गुरुवार को टूट गया. नुकीले बर्फ के गिरने से और उसके वजन से एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए. रूसी आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि 130 फीट ऊंचे इस झरने से बर्फ टूटने की वजह से चार लोग इसमें दब गए. इन्हें बचाने के लिए 40 लोगों की रेस्क्यू टीम लगाई गई थी. रेसक्यू ऑपरेशन रात को साढ़े दस बजे खत्म हुआ. घायलों में एक किशोर भी है

  6. 04/22/2021

    Ep 18 Ghazab Ho Gaya | ऐसा स्कूल जो माइनस 52 डिग्री पर ही होता है बंद !

    एक स्कूल की खबर जो है सबसे अलग... भारत में ज्यादा ठंड पड़ती है तो स्कूलों में छुट्टियां हो जाती है लेकिन साइबेरिया के ओएमयाकोन नाम के शहर में एक स्कूल है... इसी क्षेत्र में दुनिया का सबसे ठंडा स्कूल भी है जहां तापमान अक्सर -50 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है. हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बावजूद छोटे-छोटे बच्चे इस स्कूल में पढ़ाई करने पहुंचते हैं और ये स्कूल 11 साल या उससे कम उम्र के छात्रों के लिए तभी बंद होता है जब तापमान -52 डिग्री या उससे कम चला जाता है.... इस स्कूल को साल 1932 में स्टालिन के राज में बनवाया गया था. इस स्कूल में खारा तुमूल और बेरेग युर्डे गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं.

About

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.