Ghazab Ho Gaya | Part 5

News Tak

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.

  1. 04/23/2021

    Ep 25 Ghazab Ho Gaya | सिगरेट पीने वालों को कोरोना हुआ तो मौत का इतना हो सकता है खतरा !

    खबरों की भीड़ में कुछ ऐसी खबरें होती हैं जो सबसे हटकर होती हैं और बाकि खबरों के बराबर जरूरी भी होती है लेकिन कई बार लोगों तक पहुंच नहीं पाती... ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी खबरें जो हैं सबसे हटकर.... आज शुरुआत करेंगे कोरोना की खबर के साथ जो जरूरी है उन लोगों के लिए जिनके पास हैं पालतू जानवर... कोरोना वायरस के फैलने के साथ इससे जुड़े मिथक भी खूब फैल रहे हैं. कभी कहा जा रहा है कि ये खतरनाक वायरस आपके जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है. तो कभी कहा जा रहा है जानवरों के द्वारा ये वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है... विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने जिनेवा में कहा कि कई जानवर भी इस बीमारी से ग्रसित हुए हैं. लेकिन पालतू जानवर से इसका फैलाना मुश्किल है.

  2. 04/23/2021

    Ep 24 Ghazab Ho Gaya | सांप और मोर की लड़ाई, कौन किस पर पड़ा भारी?

    कोरोना वायरस की वैक्सीन की खोज के बीच कई दिनों बाद अच्छी खबरें आई हैं... अमेरिका में Moderna कंपनी का ट्रायल फेज टू में पहुंच गया है... 600 लोगों को इसकी डोज दी जाएगी... वहीं चीन में एक वैक्सीजन का फेज टू पूरा कर चुका है और अगले साल के शुरुआत में इसे मार्केट में उतारा जा सकता है... चीन में अब तक 5 वैक्सीन को इंसानों पर टेस्ट किया है, चीनी कंपनी Sinovac Biotech का दावा है कि उसकी वैक्सीन 99 फीसदी असरदार है... रूस भी अपनी वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल करने जा रहा है साथ ही वहां पहली बार कोरोना की दवा Avifavir से मरीजों के इलाज की इजाजत दे दी गई है... WHO के मुताबिक दुनियाभर में 121 वैक्सीन प्री क्लीनिकल स्टेज में हैं, जिनमें भारत की 6 वैक्सीन शामिल हैं, ये भारत की अलग-अलग दवा कंपनियों की वैक्सीन हैं...दुनियाभर की इन वैक्सीन में करीब 10 ऐसी वैक्सीन हैं जो ह्यूमन ट्रायल के दौरे में हैं... ट्रायल कामयाब रहा तो जल्द इन्हें बाजार में उतारा जा सकता है... कुछ दिन पहले ही भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजय राघवन ने कहा था कि कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर पॉजिटिव संकेत देते हुए अक्टूबर में अच्छी खबर मिलने की बात कही थी... उधर, इटली के डॉक्टरों का दावा है कि कोरोना वायरस कमजोर पड़ चुका है, इसके इन्फेक्शन और मौत की संभावना धीरे-धीरे कम होने लगी है...देखा जाए तो इटली में एक्टिव केसेज का ग्राफ भी तेजी से नीचे आ रहा है...

  3. 04/23/2021

    Ep 23 Ghazab Ho Gaya | सरकार के सर्वे में 'सफाई' को लेकर चौंकाने वाले नतीजे

    ये खबरें बाकी खबरों से जरा हटकर हैं... शुरुआत करते हैं स्वच्छता सिटी सर्वे से... केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इस साल की स्वच्छता सिटी सर्वे रिपोर्ट जारी की है... जिसमें इंदौर ने लगातार चौथी बार बाजी मार ली है... इंदौर एक बार फिर देश सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है... जबकि सबसे गंदे शहर की बात करें तो बिहार की राजधानी पटना सबसे गंदा शहर निकला है, जो रैकिंग में अंतिम 47वें नंबर पर है... स्वच्छता सिटी सर्वे में जहां पटना का स्कोर 1552.11 है. पूर्वी दिल्ली भी पटना से थोड़ा सा ऊपर है जिसका स्कोर 1962.31 है... सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का स्कोर 5647.56 है. ये रैंकिंग 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की है जिनकी संख्या देश में 47 है... दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है... शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक, प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा नदी के किनारे बसा सबसे साफ शहर है. पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं...

  4. 04/23/2021

    Ep 22 Ghazab Ho Gaya | सब्जी बेचने वाली महिला जब झाड़ने लगी इंग्लिश, तो अधिकारियों की बंद हो गई बोलती

    एमपी के इंदौर में सब्जी बेचने वाली एक महिला का वीडियो वायरल है. सब्जी बेचने वाली महिला जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है उसे सुनकर तो अच्छे- अच्छे पानी कम लगेंगे. इस महिला का गुस्सा इसलिए फूटा क्योंकि नगर निगम वालों ने कार्रवाई शुरु कर दी... दरअसल इंदौर में प्रशासन ने सब्जी ठेला संचालकों को एक जगह पर खड़े होकर व्यापार करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन बुधवार को जब निगम का अमला करवाई करने पहुंचा तो यहाँ एक महिला ने कार्रवाई को लेकर जबरदस्त विरोध किया... महिला ने नगर निगम के अधिकारियों को अंग्रेजी में ऐसा समझाया कि वो भी सन्न रह गए और वापस लौट आए.

  5. 04/23/2021

    Ep 20 Ghazab Ho Gaya | शादी के लिए पहुंची युवती के साथ हो गया गोलमाल !

    कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिनपर टिक जाती हैं निगाहें... ऐसी खबरों को कहते हैं अजब गजब खबरें... कानपुर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक लड़की अपने 'वॉट्सऐप प्रेमी' से शादी करने के लिए 300 किलोमीटर का सफर करके अकेले ही उसके घर जा पहुंची. लेकिन जब उसका 'वॉट्सऐप प्रेमी' नाबाल‍िग न‍िकला तो जैसे उसके सपने ही चकनाचूर हो गए. लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया, जब लड़की ने अपने 'वॉट्सऐप प्रेमी' को छोडकर उसके बड़े भाई से ही शादी करने की जिद पकड़ ली. खास बात ये है कि एलएलबी कर रही ये प्रेमिका अल्पसंख्यक समुदाय की है जबकि उसका प्रेमी हिंदू समुदाय से...

  6. 04/23/2021

    Ep 18 Ghazab Ho Gaya | वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

    वैज्ञानिकों ने हिमालय और हमारे भविष्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है... जम्मू-कश्मीर के काराकोरम रेंज में स्थित श्योक नदी के प्रवाह को एक ग्लेशियर ने रोक दिया है... इसकी वजह से अब वहां एक बड़ी झील बन गई है... झील में ज्यादा पानी जमा हुआ तो उसके फटने की आशंका है... ये चेतावनी दी है देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी (WIG) के वैज्ञानिकों ने... वैज्ञानिकों ने चेताया है कि जम्मू-कश्मीर काराकोरम रेंज समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियरों के पिघलने से कई झीलें बन गई हैं.. जो कि भविष्य के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है... इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने श्योक नदी के आसपास के हिमालयी क्षेत्र में 145 लेक आउटबर्स्ट की घटनाओं का पता लगाया है. इन सारी घटनाओं के रिकॉर्ड को एनालिसिस करने के बाद ये रिपोर्ट तैयार की है... ये तबाही ठीक उसी तरह हो सकती है जैसे 2013 में केदारनाथ में भयंकर तबाही मची थी... ओडिशा के एक गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है... यहां मलकानगिरी जिले में एक मगरमच्छ को लोगों ने ना केवल पकड़ा बल्कि उसको मारकर खा गए... इस पूरी घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब वायरल हुईं तो प्रशासन और वन विभाग में हड़कंप मच गया... अब आरोपियों की तलाश की जा रही है... बताया जा रहा है कि मगरमच्छ करीब 10 फीट लंबा था, जिसे गांववालों ने पहले पकड़ा उसके बाद रस्सी से पेड़ पर लटका दिया... बाद में उसे मारकर पूरे गांव में मांस बांट दिया गया... दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में 350 से ज्यादा हाथियों की रहस्यमयी तरीके से मौत होने से सनसनी फैल गई... इन हाथियों की मौत की वजह अभी तक पता नहीं चल पाया है... कहा जा रहा है कि ज्यादातर हाथी जलस्रोतों के करीब मरे मिले हैं. अब बोत्सवाना की सरकार ये पता करने की कोशिश कर रही है कि इन हाथियों को जहर दिया गया है या इनकी मौत किसी अनजान बीमारी से हुई है... एक खबर के मुताबिक जून के मध्य तक हाथियों के मरने की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है... इनमें से 70 फीसदी हाथियों की मौत जलस्रोतों के आसपास हुई है...

About

News Tak आपको देता है ख़बरों का बिल्कुल नया अंदाज । गरमा-गरम Breaking News Updates के साथ आपको मिलेंगे दिलचस्प interview, और भी बहुत कुछ। क्या है Viral होने वाले Video की सच्चाई? ख़बर में ऐसा क्या था खास जो आप नहीं देख पाए? कोई भी ख़बर वायरल होने से पहले आप तक पहुंचाएगा | News Tak is the most revolutionary and credible news channel. News Tak brings news to you in an innovative VOD style that is set to capture and satiate your thirst for NEWS. This is the most credible source of Live videos that bring to your PC done by all political parties. From interviews to politics, Bollywood Viral videos, anything and everything that is happening around the world are on News Tak. We ensure that the truth behind viral videos reaches you.