Nirantar radio: Feminist Fiction

Nirantar Trust

Literature seeks to draw meaning from the mundane, weaving powerful narratives out of the seemingly insignificant. Fiction too has often served as a vehicle for feminist thought, by bridging the gap between theory and practice. It has made machinations of power visible, illustrated characters in shades of grey, and shown how complex, playful and fresh the world can look, when written from a feminist lens. The Third Eye’s anthology of ‘Feminist Fiction’ was originally published in text by individuals across the gender spectrum, in many different languages. As feminist tellings, these stories illuminate the play of gender, caste and sexuality on the playground of power. Translated into Hindi and furnished with an aural landscape, they are a sensorial experience for a wider audience. Listen at leisure, or use them in pedagogical spaces. Tell us which other stories you’d like to hear at thethirdeyeteam@gmail.com. For feminist ways of seeing the world across media, visit us at thethirdeyeportal.in and thethirdeyehindi.in. साहित्य का एक काम साधारण चीज़ों से अर्थ निकालना भी है. देखने में मामूली लगने वाली बातों से गहरी व शक्तिशाली कहानियां बुनना है. कहानियों ने हमेशा से सिद्धांत और व्यवहार के बीच पुल का काम किया और ये नारीवादी विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम रही हैं. इन्होंने एक तरफ, सत्ता के मशीनीकरण को उजागर करने का काम किया है तो दूसरी तरफ, सफेद और काले के परे पात्रों को उनके वास्तविक रूपों में दिखाया है और यह बताया है कि जब दुनिया को नारीवादी दृष्टिकोण से लिखा जाता है, तो वह कितनी जटिल, चंचल और नई दिखाई दे सकती है. द थर्ड आई की प्रस्तुति फेमिनिस्ट फिक्शन ऐसी कहानियों को सामने लाने का काम करती है जिसे अलग-अलग जेंडर के लोगों ने, अलग-अलग भाषाओं में लिखा है. नारीवादी नज़रिए से लिखी गई ये कहानियां जेंडर, जाति और यौनिकता के जटिल रिश्तों को आसान अंदाज़ में दिखाती हैं. इस कार्यक्रम के लिए हम इन्हें हिंदी में रूपांतरित कर और एक सुंदर ध्वनि-परिदृश्य के साथ ऑडियो रूप में ढालकर आपके सामने लेकर आते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इन्हें महसूस कर सकें. आप इन्हें आसानी से सुन सकते हैं या पढ़ाई और चर्चा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.    तो, हमारे साथ इन कहानियों के साथीदार बनिए. निरंतर रेडियो पर सुनिए फेमिनिस्ट फिक्शन और अपने विचार हमें thethirdeyeteam@gmail.com पर लिख भेजिए. आप इ

  1. Jun 11

    Bolti Kahaniyaan - Ghaswali

    When young landlord Chainsingh sets his eyes on Muliya, a young Dalit woman who regularly peels and gathers grass from his field, he is spellbound by her beauty and grace. Happily married and simply uninterested, Muliya fiercely refuses the landlord's advances. But when Muliya realises the power she holds over this dominant-caste man, will her desire change? 'Ghaswali', first published in 1929, was written by Hindustani writer and pioneer of Hindi and Urdu social fiction, Dhanpat Rai Srivastava — better known as Munshi Premchand. This story can be used by educators and social workers to have conversations on consent, sexuality and caste in workshops and classrooms. ‘Bolti Kahaniyaan’ is a series of audio stories on gender, sexuality, power, caste, and violence. These stories, selected from Nirantar’s treasure trove as well as from the vast repository of Hindi literature, can be narrated in gender workshops, where these stories can facilitate discussions on serious and complex topics. These stories can also be used by schools, community libraries, youth groups, adult education centres, and men’s discussion groups to kickstart conversations and experience-sharing. Nirantar Trust has used these stories in field workshops and these have led to deep, interesting and even surprising discussions.  Produced by Sadia Saeed  Voiced by Niharika Tiwari  Artwork by Samiksha Kherde This story is a part of The Third Eye's Pleasure and Danger edition, that looks at sexuality from a feminist lens. Check out other essays and stories from this edition and previous ones by visiting our website. --------------------- ये कहानी है मुलिया की, जो घास काटकर बाज़ार में बेचने का काम करती है. उसकी शादी हो चुकी है और उसका पति उसे बहुत प्यार करता है. ऐसे में एक ज़मींदार युवक चैनसिंह उसे देखता है और उसका दीवाना हो जाता है. बार-बार रोक कर उससे बात करना चाहता है मगर मुलिया के आगे उसकी एक न चलती. वह चुभते हुए शब्दों में अवहेलना की मुस्कुराहट के साथ उसे जवाब देती है तो वह सुन्न रह जाता है लेकिन जब मुलिया को समझ आता है कि उसके जिस रूप पर चैनसिंह इस कदर फिदा है, वही उसके लिए हथियार का भी काम कर सकता है तब उसके भीतर एक नया आत्मविश्वास जागता है.  कहानी में प्रेम संबंधों के यथार्य का गज़ब का उद्घाटन है जो एक ओर, प्रेम और ढोंग तो दूसरी ओर, प्रेम की निष्ठा का वास्तविक रूप सामने लाता है. इस कहानी में हिम्मत भी है, खुद्दारी भी, वाकपटुता और भावप्रवणता का कौशल भी. प्रेमचंद की इस सरल सहज कहानी में यथार्थ की परतें समाई हुई हैं.  मुंशी प्रेमचंद की कहानी घासवाली सबसे पहले 1929 में हिंदी में प्रकाशित होने वाली पत्रिका माधुरी में प्रकाशित हुई थी. सहमति और यौनिकता पर बात करती इस कहानी को जाति, जेंडर, यौनिकता एवं अन्य संदर्भों में कार्यशालाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है.   ‘बोलती कहानियां’ में हर बार हम लेकर आते हैं जेंडर, यौनिकता, सत्ता, जाति, जेंडर आधारित हिंसा जैसे विषयों पर एक नई रोचक कहानी. निरंतर ट्रस्ट के पिटारे के साथ-साथ हिंदी साहित्य के विशाल भंडारे से चुनकर निकाली गई इन कहानियों के कई उपयोग हो सकते हैं. इन्हें जेंडर कार्यशालाओं में सुनाया जा सकता है, जहां गंभीर एवं जटिल विषयों पर बातचीत के लिए ये कहानियां सहायक का काम करती हैं. इन कहानियों को स्कूली विद्यार्थियों, कम्यूनिटी लाइब्रेरी, यूथ ग्रुप्स, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र, पुरूषों के चर्चा समूहों में भी संबंधित विषयों पर बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जो आमतौर पर उनके विमर्श के केंद्र से बाहर ही रहते हैं. निरंतर ट्रस्ट ने खुद इन कहानियों का इस्तेमाल फील्ड वर्कशॉप्स में किया है और इनसे वहां कभी गहरी, कभी रोचक और कभी चौका देने वाली चर्चाएं निकलकर सामने आई हैं.  प्रोडक्शन द्वारा सादिया सईद   प्रस्तुति द्वारा निहारिका तिवारी   आवरण चित्र: समीक्षा खेरदे   ये कहानी हमारे संस्करण ‘मज़ा और खतरा’ का हिस्सा है. इस संस्करण की अन्य सामाग्री के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएं.

  2. 11/13/2025

    Nisha Susan's Trinity (Tridevi) - An Audio Story in Hindi

    Remember when we thought we would always be 16? When we thought we’ll take over the world? Meena, Annie and Nayantara–‘the three girls from St. Agnes'–feel that they rule the world. They are dancers, they light cities on fire travelling from festival to festival, they revel in each other, and oh that glory–friendships. Then, college ends. How far do we carry love from our college friendships? When and where does it go? Nisha Susan's story ‘The Trinity’ from her collection The Women Who Forgot To Invent Facebook And Other Stories, published by Pratilipi, is a tale of three best friends competing for the world from Thiruvananthapuram, all the while holding each other's hands. In an exclusive Hindi translation and audio narration, ‘The Trinity’ become ‘Tridevi’. Tune in to the story to meet Tridevi - the three dancer girls. Narrated by Juhi Jotwani Translated and produced by Madhuri Adwani (Cover image courtesy Pratilipi, all rights reserved) मीना, एनी और नयनतारा – सेंट एग्निस कॉलेज में पढ़ने वाली तीन लड़कियां, तीन दोस्त – जो दुनिया को अपने कंधे पर उठाए नाचती फिरती हैं. वे दुनिया पर राज करती हैं, कम से कम अपने कॉलेज पर तो ज़रूर करती हैं! वे कॉलेज फेस्टिवल्स की जान हैं. डांस में उनका कोई सानी नहीं.  लेकिन एक दिन कॉलेज खत्म हो जाता है. फिर क्या होता है? कॉलेज की दोस्तियां किस हद तक हमारे साथ होती हैं? कॉलेज खत्म होने के बाद इन दोस्तियों का क्या होता है?  लेखक निशा सुसान की बहुचर्चित किताब ‘विमेन हू फॉरगेट टू इनवेंट फेसबुक’ में प्रकाशित कहानी ‘ट्रिनिटी’ का हिंदी अनुवाद ‘त्रिदेवी’, तिरुवनंतपुरम के एक कॉलेज की तीन दोस्तों की कहानी है. प्रतिलिपि से प्रकाशित यह किताब लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. तीन दोस्त, हर अच्छे बुरे समय में एक दूसरे के साथ खड़ी होती हैं. कॉलेज से निकलने के बाद भी साथ निभाने के वादे करती हैं. लेकिन असल में होता क्या है? सुनिए निरंतर रेडियो पर. आवाज़ – जूही जोतवानी अनुवाद एवं प्रस्तुति – माधुरी आडवाणी (आवरण साभार: प्रतिलिपि)

    Nisha Susan's Trinity (Tridevi) - An Audio Story in Hindi
  3. 11/13/2025

    Mahasweta Devi's Bayen - An Audio Story in Hindi

    “Baba, how does one become a Bayen (witch)?” Bhagirath asks his father Malinder near the dead lake as the shadow of his estranged mother looms over him. The recollecting of who his mother was and how she was ostracized as a witch from the Dom community in this story by Mahasweta Devi, is the unfolding of the myth of Bayen and the reality of witch-hunt. What emerges in the exchange between father and son, is the painting of Chaandidasi Gangadasi Bayen and her inner landscape (mann). We meet Chaandi through her son’s eyes and it is in this telling that the witch-hunt becomes more than a news report. The fictive nature allows the story to be a reflective medium, for us to feel and imagine Chandi, Malinder and Bhagirath as they navigate through all that goes into the making of a witch. This story was originally written in Bengali by an activist and writer Mahashweta Devi in 1976. This audio adaptation in Hindi is from the English version of the story, translated by Mahua Bhattacharya, published by Katha in the anthology, Separate Journeys. Translated, narrated, and produced by Madhuri Adwani The song ‘Aa Jao Sone’ is sung and composed by Astha Sharma The cover image has been extracted from an original work by Baaraan Ijlal and commissioned for digital use by The Third Eye for its witch-hunt series. Background voices for crowd scene by Shivam, Kulsum, Gurleen, Suman, Sadia, and Samiya Music track ‘Dadra’ is by Zeb and Haniya This audio story is a part of “Like Soot or Gossip: Feminist Series Against Witch-Hunting”.  “बाबा, कोई डायन कैसे बनती है?” सूखी झील के किनारे खड़े होकर भगीरथ जब यह सवाल अपने पिता मलिंदर से पूछता है उस वक्त उसकी बिछड़ी हुई मां की परछाई उसके ऊपर मंडरा रही होती है। महाश्वेता देवी, की कहानी बायन में भगीरथ अपनी मां को याद करता है और यह जानने की कोशिश करता है कि कैसे उन्हें डोम समुदाय ने बायन (डायन) कहकर अलग कर दिया. यह कहानी बायन के मिथक और डायन प्रथा की सच्चाई को सामने लाने का काम करती है. पिता और बेटे की बातचीत से भगीरथ की मां चंडीदासी गंगादासी का एक चित्र उभरता और उसके मन के भीतर की दुनिया की भी झलक मिलती है. हम उसे, उसके बेटे की नज़र से देखते हैं, और यहीं से डायन प्रथा सिर्फ़ एक खबर नहीं रह जाती, बल्कि एक ऐसी कहानी बनती है जो हमें महसूस करने और सोचने पर मजबूर करती है। ‘बायन’ कहानी सुप्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी द्वारा लिखी गई है. 1976 में बांग्ला में प्रकाशित इस कहानी का अंग्रज़ी अनुवाद महुआ भट्टाचार्य ने किया है जो कथा द्वारा प्रकाशित संग्रह "सेपरेट जर्नीज़" में शामिल है. ऑडियो के लिए इसका अंग्रज़ी से हिन्दी अनुवाद माधुरी आडवाणी ने किया है.  अनुवाद, प्रस्तुति और प्रोडक्शन द्वारा माधुरा आडवाणी ‘ आ जाओ सोने’ गायकी द्वारा आस्था शर्मा  आवरण चित्र: कलाकार बारान इज़लाल द्व्रारा द थर्ड आई के लिए ‘डायन हत्या एवं प्रताड़ना’ सीरीज़ के लिए तैयार किए गए चित्र से एक अंश. यह चित्र सिर्फ़ डिजिटल इस्तेमाल के लिए है.  पृष्ठभूमि में आवाज़ें: शिवम, कुलसुम, गुरलीन, सुमन, सादिया और सामिया संगीत: दादरा द्वारा ज़ेब और हनिया

    Mahasweta Devi's Bayen - An Audio Story in Hindi
  4. 11/13/2025

    Bolti Kahaniyaan - Amar Bel

    Is beauty a boon or a curse? Sounds of mourning and celebration are overlapping in the neighbourhood. Sharafat Bhai's life is going to change completely after his first wife's death as he is set to marry a younger girl. Will the doe-like youthful beauty that he adores and worships age well? Or, will time play its game and turn happiness into jealousy? Sexuality is, after all, a fickle mistress.  This thrilling story is written by Ismat Chughtai and has been published in the book 'Chidi ki Dukki' by Vani Prakashan. We have edited this story for the purpose of this podcast. ‘Bolti Kahaniyaan’ is a series of audio stories on gender, sexuality, power, caste, and violence. Production by Sadia Saeed Narrated by Rizwana Fatima Cover Image: Samiksha Kherde ---------------------------- एक बड़ी उम्र के आदमी और एक युवा लड़की की बेमेल शादी की कहानी - अमरबेल! इस्मतचुगताई की तीखी नज़र इस कहानी में रिश्तों की बारीकियों, सामाजिक ताने-बाने के दबाव और युवावस्था के साथ बुढ़ापे के टकराव को मार्मिक रूप से दर्शाती है.   पहली पत्नी के इंतकाल के बाद शराफत भाई ने दूसरी शादी कर ली. एक तरफ उनकी बढ़ती उम्र और दूसरी तरफ उनकी बेगम रूखसाना पर जवानी अपने लाव-लश्कर लेकर बढ़ती ही जाती है. इसके बीच जो घटता है वो समाज की क्रूर सच्चाई को भी सामने लाता है.  यह कहानी वाणी प्रकाशन से छपी ‘चिड़ी की दुक्की’ किताब में प्रकाशित है. पॉडकास्ट को तैयारकरने के लिए हम इस कहानी को संपादित करके आपको सुना रहे हैं. ‘बोलती कहानियां’ में हर बार हम लेकर आते हैं जेंडर, यौनिकता, सत्ता, जाति, जेंडर आधारित हिंसा जैसे विषयों पर एक नई रोचक कहानी.   प्रोडक्शन द्वारा सादिया सईद प्रस्तुति द्वारा रिज़वाना फातिमाआवरण चित्र: समीक्षा खेled

  5. 11/13/2025

    Bolti Kahaniyaan - Phulesara Bahu Ki Aankh

    Phulesara’s husband dies within one year of marriage and then she finds a new constant companion: fear. Tune into this special feature of Bolti Kahaniyan: ‘Phulesara Bahu ki Aankh’, which is an audio adaptation of a story written by Omprakash Krityansh, bublished in book Samkaaleen Dalit Kahaaniyan. The story is narrated by Swati Kashyap. The cover image has been extracted from an original work by Baaraan Ijlal and commissioned for digital use by The Third Eye for its witch-hunt series. This audio story is a part of “Like Soot or Gossip: Feminist Series Against Witch-Hunting. शादी के एक साल के भीतर ही फुलेसरा के पति की मृत्यु हो जाती है. पति के जाने के बाद जो एक चीज़ उसके साथ होती है वह है- डर. पति के जाने के बाद खूबसूरत आंखों वाली फुलेसरा की बहु को समाज डायन करार दे देता है और वह गांव-समाज से अलग कर दी जाती है. फुलेसरा की बहु की ज़िन्दगी क्या मोड़ लेती है. स्वाती कश्यप की आवाज़ में सुनिए बोलती कहानियां के एपिसोड … ‘फुलेसरा बहू की आंख' में. इस कहानी के लेखक हैं - ओमप्रकाश कृत्यांश और यह डॉ. कुमुद वियोगी द्वारा संपादित किताब ‘समकालीन दलित कहानियां’ से ली गई है.

    Bolti Kahaniyaan - Phulesara Bahu Ki Aankh
  6. 11/13/2025

    Bolti Kahaniyaan - Imla

    A teacher walks the aisle of the classroom with a stick in his hand, waiting to use it on anyone who falters in their dictation test. Bhisham Sahni opens this scene of a classroom in his story ‘Imla’ where the same teacher when positioned outside the classroom changes his walk and talk. How do the structures of power change around the same teacher? In this episode of Bolti Kahaniyaan, listen to the Hindi story ‘Imla’ by Bhisham Sahni published in the book Bhatakti Rakh by Rajkamal publication. The story is narrated by Swati Kashyap. ‘बोलती कहानियां’ के इस एपिसोड में प्रस्तोता स्वाती कश्यप से सुनिए भीष्म साहनी की कहानी ‘इमला’ का संपादित रूपांतरण. इस कहानी को राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किताब ‘भटकती राख’ से लिया गया है. इमला का मलतब है सुलेख-लेखन यानि लिखने का अभ्यास करना. यह कहानी हमारे सामने इस तरह खुलती है कि स्कूल के भीतर कक्षा में मास्टर रामदास बेंत झुलाते हुए फौजी जनरल की तरह चलते हैं. मास्टरजी का खौफ इतना है कि चलते हुए अगर वो किसी बच्चे के सामने रूक जाएं तो उसकी सांस अटक जाती है. एक गलती पर एक बेंत उनका उसूल है. एक दिन, एक बच्चे द्वारा बदतमीज़ी करने पर उसकी शिकायत लेकर मास्टरजी उसके पिता के पास जाते हैं. बच्चे के पिता गांव के प्रधान हैं. अब, प्रधान के सामने मास्टरजी की जो हालत होती है वह देखने लायक है. क्या होता है वहां? यह तो आपको कहानी सुनने के बाद ही पता चलेगा.

    Bolti Kahaniyaan - Imla
  7. 11/13/2025

    Bolti Kahaniyaan - Hekdi

    In this new episode of Bolti Kahaniyan, Dipta Bhog narrates ‘Hekdi’, a story by writer Vijaydan Detha. This story is taken from the Hindi translation of his anthology ‘Batan Ri Phulwadi’ published by Rajasthani Granthagar. This story was told by the river to the waves, the waves to the shores, the shores to the winds, the winds to Biiji and by Bijji to us. Bijji, aka Vijaydan Detha, is a folk storyteller in the village and has a treasure trove of Rajasthan’s folktales. In the story, when a washerwoman helps him, Thakur starts swearing at her instead of being grateful. Soon enough, Thakur’s pride begins to flow down the river, just as he does. बोलती कहानियां के इस नए 6वें एपिसोड में दिप्ता भोग से सुनिए लेखक विजयदान देथा की कहानी ‘हेकड़ी’. यह कहानी उनके संग्रह ‘बातां री फुलवाड़ी’ के हिंदी अनुवाद से ली गई है जिसके प्रकाशक राजस्थानी ग्रंथागार हैं. यह कहानी नदी ने लहरों से कही, लहरों ने किनारों से, किनारों ने हवाओं से, हवाओं ने बिज्जी से और बिज्जी ने हमसे कही. बिज्जी यानी विजयदान देथा गांव-ढाणी और लोक के कथाकार हैं. उनके पास राजस्थान की लोककथाओं का खज़ाना है. हेकड़ी कहानी में धोबिन की मदद के बावजूद उसका शुक्रिया अदा करना तो दूर ठाकुर हेकड़ी दिखाते हुए उसे गाली देने लगता है. ठाकुर का दंभ भी नदी के पानी में वैसे ही बहता चला गया जैसे खुद ठाकुर!

    Bolti Kahaniyaan - Hekdi

Trailer

About

Literature seeks to draw meaning from the mundane, weaving powerful narratives out of the seemingly insignificant. Fiction too has often served as a vehicle for feminist thought, by bridging the gap between theory and practice. It has made machinations of power visible, illustrated characters in shades of grey, and shown how complex, playful and fresh the world can look, when written from a feminist lens. The Third Eye’s anthology of ‘Feminist Fiction’ was originally published in text by individuals across the gender spectrum, in many different languages. As feminist tellings, these stories illuminate the play of gender, caste and sexuality on the playground of power. Translated into Hindi and furnished with an aural landscape, they are a sensorial experience for a wider audience. Listen at leisure, or use them in pedagogical spaces. Tell us which other stories you’d like to hear at thethirdeyeteam@gmail.com. For feminist ways of seeing the world across media, visit us at thethirdeyeportal.in and thethirdeyehindi.in. साहित्य का एक काम साधारण चीज़ों से अर्थ निकालना भी है. देखने में मामूली लगने वाली बातों से गहरी व शक्तिशाली कहानियां बुनना है. कहानियों ने हमेशा से सिद्धांत और व्यवहार के बीच पुल का काम किया और ये नारीवादी विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम रही हैं. इन्होंने एक तरफ, सत्ता के मशीनीकरण को उजागर करने का काम किया है तो दूसरी तरफ, सफेद और काले के परे पात्रों को उनके वास्तविक रूपों में दिखाया है और यह बताया है कि जब दुनिया को नारीवादी दृष्टिकोण से लिखा जाता है, तो वह कितनी जटिल, चंचल और नई दिखाई दे सकती है. द थर्ड आई की प्रस्तुति फेमिनिस्ट फिक्शन ऐसी कहानियों को सामने लाने का काम करती है जिसे अलग-अलग जेंडर के लोगों ने, अलग-अलग भाषाओं में लिखा है. नारीवादी नज़रिए से लिखी गई ये कहानियां जेंडर, जाति और यौनिकता के जटिल रिश्तों को आसान अंदाज़ में दिखाती हैं. इस कार्यक्रम के लिए हम इन्हें हिंदी में रूपांतरित कर और एक सुंदर ध्वनि-परिदृश्य के साथ ऑडियो रूप में ढालकर आपके सामने लेकर आते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इन्हें महसूस कर सकें. आप इन्हें आसानी से सुन सकते हैं या पढ़ाई और चर्चा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.    तो, हमारे साथ इन कहानियों के साथीदार बनिए. निरंतर रेडियो पर सुनिए फेमिनिस्ट फिक्शन और अपने विचार हमें thethirdeyeteam@gmail.com पर लिख भेजिए. आप इ