Property Se Fayda

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर. Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.

  1. 6d ago

    दिल्ली-गुरुग्राम हर साल क्यों डूबते हैं?: PSF

    क्या गुरुग्राम हर साल सिर्फ भारी बारिश की वजह से डूबता है, या इसके पीछे शहर की Planning की बड़ी गलती छिपी है? आखिर दिल्ली और गुरुग्राम में कुछ घंटों की बारिश के बाद सड़कें नदियां क्यों बन जाती हैं? Property Se Fayda के इस खास एपिसोड में Neha Batham ने Urban Planner और Architect Dr. Suptendu P. Biswas से Gurugram Flooding, Delhi Flooding, Urban Planning, Drainage System, Aravalli, Natural Drains, Real Estate Planning, Flood Risk और Home Buyers के लिए जरूरी सावधानियों पर विस्तार से बातचीत की है. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - गुरुग्राम हर साल क्यों डूब जाता है? - Urban Planning की सबसे बड़ी गलतियां - Aravalli, Natural Drains और Urban Flooding का संबंध - Flood Risk का Property Price पर असर - Flat खरीदने से पहले Flood Risk कैसे पहचानें? - Basement कितना Risky? प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा होस्ट: नेहा बाथम साउंड: रोहन भारती

    दिल्ली-गुरुग्राम हर साल क्यों डूबते हैं?: PSF
  2. Jun 24

    Delhi Real Estate बदलने वाला है? जानें Delhi Master Plan 2041 की बड़ी बातें: PSF

    क्या Delhi का अगला Real Estate Boom शुरू होने वाला है? Namo Cities, Land Pooling Policy, Central Vista Redevelopment और Master Plan 2041 जैसी बड़ी योजनाएं क्या आने वाले समय में Delhi-NCR का Property Map बदल देंगी? Property Se Fayda के इस खास एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट पवनदीप सिंह कोहली से से दिल्ली रियल एस्टेट मार्केट, South Delhi, Land Pooling Zones, Namo Cities, Central Vista, Gurgaon vs Delhi, NCR Growth Corridors और भविष्य के निवेश अवसरों पर विस्तार से बातचीत की है. इस एपिसोड में आप जानेंगे: • Namo Cities का NCR पर असर  • Delhi Master Plan 2041 की बड़ी बातें • Land Pooling Policy निवेशकों के लिए कितनी अहम है • Central Vista Redevelopment से Delhi को क्या फायदा होगा • South Delhi का भविष्य क्या है • Delhi vs Gurgaon vs Noida: कौन रहेगा आगे? • लोग Delhi छोड़कर Gurgaon क्यों जा रहे हैं प्रोड्यूसर : पारुल चंद्रा  होस्ट : नेहा बाथम साउंड: सूरज सिंह

    Delhi Real Estate बदलने वाला है? जानें Delhi Master Plan 2041 की बड़ी बातें: PSF
  3. Jun 17

    आग से कितना सुरक्षित है आपका घर?: PSF

    क्या आपका फ्लैट या अपार्टमेंट वाकई Fire Safe है? क्या Fire NOC होने का मतलब है कि आपकी बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है? और अगर किसी High-Rise Apartment में आग लग जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? Property Se Fayda के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने Delhi Fire Service के पूर्व डायरेक्टर Atul Garg से Fire Safety, High-Rise Apartments, Fire NOC, Emergency Evacuation और Home Safety से जुड़े अहम सवालों पर बात की है. इस एपिसोड में आप जानेंगे: • आग लगने के सबसे बड़े कारण • High-Rise Apartments में रहने वालों के लिए जरूरी Safety Tips • Fire NOC क्या है और क्यों जरूरी है • आग लगने पर Lift का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए • आग लगने पर क्या करें- क्या न करें • Home Fire Safety के लिए जरूरी सावधानियां • RWA, Builder और Residents की जिम्मेदारियां • खुद को आग से कैसे बचाएं प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड मिक्सिंग- सूरज सिंह

    आग से कितना सुरक्षित है आपका घर?: PSF
  4. Jun 10

    अगला 'गुड़गांव' बनने की राह पर फरीदाबाद?: PSF

    फरीदाबाद अब सिर्फ NCR का बजट मार्केट नहीं रहा. ग्रेटर फरीदाबाद, जेवर एयरपोर्ट, FNG एक्सप्रेसवे और नई कनेक्टिविटी परियोजनाएं इस शहर की तस्वीर बदल रही हैं. 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट विनोद कुमार कक्कड़ से फरीदाबाद रियल एस्टेट की जमीनी हकीकत पर बात की है. इस बातचीत में ग्रेटर फरीदाबाद, नहरपार, सोहना-फरीदाबाद कॉरिडोर, जेवर एयरपोर्ट, सर्किल रेट, बिल्डर फ्लोर, हाई-राइज अपार्टमेंट्स और NCR के प्रॉपर्टी मार्केट के भविष्य पर चर्चा हुई है. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - फरीदाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में क्या अंतर है - ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रोथ स्टोरी - खुद रहने और निवेश के लिए बेहतर इलाके - जेवर एयरपोर्ट का फरीदाबाद पर असर - बिल्डर फ्लोर बनाम हाई-राइज अपार्टमेंट - 2026 से 2030 तक फरीदाबाद रियल एस्टेट का आउटलुक प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा होस्ट: नेहा बाथम साउंड: सूरज सिंह

    अगला 'गुड़गांव' बनने की राह पर फरीदाबाद?: PSF
  5. Jun 3

    महिलाओं को प्रॉपर्टी अपने नाम पर क्यों लेनी चाहिए?: PSF

    क्या शादी के बाद बेटी का पिता की संपत्ति पर अधिकार खत्म हो जाता है? क्या पति की प्रॉपर्टी पर पत्नी का कानूनी हक होता है? और महिलाओं को अपने नाम पर प्रॉपर्टी क्यों लेनी चाहिए? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने महिलाओं के प्रॉपर्टी अधिकारों, विरासत, वैवाहिक संपत्ति, वसीयत और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े अहम सवालों पर बात की है, एडवोकेट आस्था चड्ढा से जो फैमली और सिविल मामलों पर काम कर रही हैं. इस बातचीत में जानिए कि कानून महिलाओं को क्या अधिकार देता है, किन बातों को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम है, और हर महिला को अपनी संपत्ति और भविष्य की योजना के बारे में क्या जानना चाहिए. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - पिता की संपत्ति में बेटी का अधिकार - शादी के बाद महिलाओं के प्रॉपर्टी राइट्स - पति की संपत्ति पर पत्नी का कानूनी हक - महिलाओं को अपने नाम पर प्रॉपर्टी क्यों लेनी चाहिए - वसीयत (Will) बनाना क्यों जरूरी है - विधवा महिलाओं के प्रॉपर्टी अधिकार - महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और एस्टेट प्लानिंग प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड - रोहन भारती

    महिलाओं को प्रॉपर्टी अपने नाम पर क्यों लेनी चाहिए?: PSF
  6. May 27

    इस साल घर खरीदना सही है या बड़ी गलती?: PSF

    क्या भारत का प्रॉपर्टी मार्केट क्रैश होने वाला है? क्या रियल एस्टेट में बबल बन चुका है? सोशल मीडिया पर चल रही 'मार्केट डाउनफाल' की बातें कितनी सच हैं? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा से बात की है प्रॉपर्टी मार्केट स्लोडाउन, करेक्शन, बबल, बढ़ते दामों, लग्जरी हाउसिंग, खरीदारों के डर और निवेश के अवसरों पर. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - प्रॉपर्टी मार्केट क्रैश का सच - क्रैश और करेक्शन में क्या फर्क है - रियल एस्टेट बबल की चर्चा कितनी सच है - बिल्डरों पर कितना दबाव है - लग्जरी हाउसिंग में करेक्शन - अफोर्डेबल हाउसिंग में क्राइसिस क्यों - होम लोन, महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमी का असर प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड मिक्सिंग - अमन पाल

    इस साल घर खरीदना सही है या बड़ी गलती?: PSF
  7. May 20

    गुरुग्राम की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई क्या है: PSF

    क्या गुरुग्राम अब सिर्फ हाई-इनकम खरीदारों का शहर बनता जा रहा है? इतने महंगे फ्लैट्स, बढ़ते किराए और इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव के बावजूद यहां प्रॉपर्टी की मांग कम क्यों नहीं हो रही? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में चर्चा हुई है गुरुग्राम रियल एस्टेट मार्केट की ग्राउंड रियलिटी पर. नेहा बाथम ने रियल एस्टेट एक्सपर्ट रितेश अग्रवाल से गुरुग्राम रियल एस्टेट, द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, लग्जरी प्रोजेक्ट्स, रेंटल बूम और NCR रियल एस्टेट के भविष्य पर बात की है. इस एपिसोड में आप जानेंगे: - गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही हैं - क्या गुरुग्राम सिर्फ अमीरों का मार्केट बनता जा रहा है - गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु में क्या फर्क है - निवेश के लिए गुरुग्राम के सबसे बेहतर इलाके कौन से हैं - रेंटल इनकम बनाम लॉन्ग टर्म प्रॉपर्टी ग्रोथ - लग्जरी प्रोजेक्ट्स में प्राइस करेक्शन की चर्चा क्यों हो रही है - मिडिल क्लास खरीदारों के लिए कौन से इलाके सही हैं - 2026–2030 तक गुरुग्राम रियल एस्टेट का भविष्य प्रोड्यूसर - पारुल चंद्रा होस्ट - नेहा बाथम साउंड - अमन पाल

    गुरुग्राम की चमक-धमक के पीछे की सच्चाई क्या है: PSF
  8. May 13

    Delhi, Gurugram, Noida नहीं तो क्या Ghaziabad में खरीदें Property?: PSF

    क्या गाजियाबाद NCR का अगला रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रहा है, या लोग अब भी इसे सिर्फ कम बजट वाले मार्केट की तरह देखते हैं? 'प्रॉपर्टी से फायदा' के इस एपिसोड में नेहा बाथम ने गाजियाबाद रियल एस्टेट की ग्राउंड रियलिटी पर बात की है शशांक त्रिवेदी से, जो बता रहे हैं कि गाजियाबाद के कौन से इलाके सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं, कहां निवेश करना समझदारी हो सकती है और यहां रेंटल इनकम का कितना स्कोप है. इस बातचीत में आप जानेंगे: - गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में क्या फर्क है - गाजियाबाद में निवेश और रहने के लिए सबसे अच्छे इलाके कौन से हैं - सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम, वेव सिटी और राजनगर एक्सटेंशन का विश्लेषण - गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास निवेश की सच्चाई - रेंटल इनकम बनाम लॉन्ग टर्म प्रॉपर्टी ग्रोथ - हाईराइज सोसाइटी में सुरक्षा और सही बिल्डर चुनने की अहम बातें - गांव की जमीन पर बन रहे ड्यूप्लेक्स प्रोजेक्ट्स अवसर हैं या जोखिम? - 2026 से 2028 तक गाजियाबाद रियल एस्टेट का भविष्य प्रोड्यूसर: पारुल चंद्रा होस्ट: नेहा बाथम साउंड: रोहन भारती

    Delhi, Gurugram, Noida नहीं तो क्या Ghaziabad में खरीदें Property?: PSF

About

ये प्रॉपर्टी पॉडकास्ट रियल एस्टेट की जटिल दुनिया को थोड़ा आसान और स्पष्ट बनाने की एक कोशिश है। यहां हर एपिसोड में प्रॉपर्टी की फील्ड के अनुभवी विशेषज्ञों से बातचीत होगी, जिससे आम लोगों के मन में उठने वाले सवालों के सरल समाधान मिलेंगे. कानूनी पहलुओं से लेकर निवेश की सही रणनीति तक, इस पॉडकास्ट में प्रॉपर्टी बिज़नेस की हर बारीकी को समझने की कोशिश की जाएगी. नेहा बाथम के साथ देखिए/सुनिए हर बुधवार आजतक रेडियो पर. Introducing Property Se Fayda Podcast (प्रॉपर्टी से फायदा पॉडकास्ट): A real estate podcast that simplifies buying, selling, and investing in property. Hosted by Neha Batham, the show features industry experts who answer real questions on property laws, market trends, and smart investment strategies taaki property decisions ho easy aur confident in Hindi at podcasts.aajtak.in.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like