Quiet Stories

Pawan K Shrivastava

Quiet Stories is a narrative audio series exploring loneliness, work, desire, and quiet human moments in modern India. Told in Hinglish. No noise. Just stories.

Episodes

  1. दिल्ली जाने वाली लड़की | Patna Ki Sadkon Se Ep. 2 | Quiet Stories

    13h ago

    दिल्ली जाने वाली लड़की | Patna Ki Sadkon Se Ep. 2 | Quiet Stories

    कुछ मुलाक़ातें कुछ घंटों की होती हैं। लेकिन उनकी यादें सालों तक साथ चलती हैं। यह कहानी है एक ऐसे दिन की जब पटना के गाँधी मैदान बस स्टैंड पर मेरी मुलाक़ात ऋचा से हुई। ए.एन. कॉलेज का फ़ॉर्म भरने आई एक लड़की, जिसके सपने पटना से कहीं बड़े थे। वह दिल्ली जाना चाहती थी। मैं पटना में रहकर बैंक की तैयारी कर रहा था। उस दिन हमने साथ ऑटो पकड़ा, फ़ॉर्म भरा, रिक्शा से शहर घूमा, बातें कीं, बहस की कि क्या पटना कभी दिल्ली बन सकता है… और शायद मैं उससे थोड़ा ज़्यादा प्रभावित हो गया था, जितना मुझे होना चाहिए था। लेकिन कुछ प्रेम कहानियाँ शुरू होने से पहले ही अपना अंत लिख चुकी होती हैं। एक लड़की, एक शहर, कुछ सपने, और एक नाम — रोहित। Patna Ki Sadkon Se की दूसरी कहानी। ⸻ About the Series Patna Ki Sadkon Se उन छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है जो पटना की सड़कों, बसों, ऑटो रिक्शाओं, चाय की दुकानों और लोगों की यादों में आज भी कहीं ज़िंदा हैं। कुछ कहानियाँ पूरी नहीं होतीं। लेकिन शायद इसी वजह से वे याद रह जाती हैं। ⸻ 🎙️ Narrated by: Pawan K Shrivastava 🎧 A Quiet Stories Original

    5 min
  2. छोटा सफ़र, लम्बा रास्ता | ऐसी प्रेम कहानियाँ जो शुरू ना हो सकीं | Patna Ki Sadkon Se Ep. 1 | Quiet Stories

    6d ago

    छोटा सफ़र, लम्बा रास्ता | ऐसी प्रेम कहानियाँ जो शुरू ना हो सकीं | Patna Ki Sadkon Se Ep. 1 | Quiet Stories

    कुछ कहानियाँ मंज़िल तक पहुँचने के लिए नहीं होतीं। वे बस कुछ किलोमीटर साथ चलती हैं… कुछ नज़रें चुराती हैं… दिल की धड़कनें बढ़ाती हैं… और फिर भी पूरी ज़िंदगी याद रह जाती हैं। बोरिंग रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू हुआ एक साधारण ऑटो सफ़र… एक अनजान लड़की… कुछ अधूरे ख़याल… और इन्कम टैक्स गोलंबर पर ख़त्म हो जाने वाली एक ऐसी प्रेम कहानी, जो शायद शुरू ही नहीं हो सकी। Patna Ki Sadkon Se की पहली कहानी — पटना की गलियों, सड़कों और यादों से निकले छोटे-छोटे किस्सों की एक श्रृंखला। कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है? ⸻ #PatnaKiSadkonSe #QuietStories #HindiPodcast #HindiStorytelling #PatnaStories #Nostalgia #LoveStories #AudioStory #HindiNarration #BiharStories

    4 min

About

Quiet Stories is a narrative audio series exploring loneliness, work, desire, and quiet human moments in modern India. Told in Hinglish. No noise. Just stories.

You Might Also Like