माइन्डफुलनेस मन से (Mindfulness Mann Se - Hindi)

Mann Talks

हम आपके लिए एक सरल माइन्डफुलनेस और मेडिटेशन (ध्यान) ऑडियो सीरीज लेकर आए हैं, जो विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई है और वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा समर्थित है। यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है कि माइन्डफुलनेस का अभ्यास बेहतर आत्म-नियंत्रण में मदद करता है, हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, हमारी याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाता है, तनाव, चिंता, प्रतिक्रियाशीलता और बेचैनी को कम करता है और हमारे मूड (मनोदशा) और शांति की भावना को बढ़ाता है, जीवन में संतुष्टि और समग्र रूप से बेहतरी लाता है। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें।

  1. Sep 24

    ओवरथिंकिंग के चक्र को तोड़े | अपने विचारों को दिशा देनां

    इस ऑडियो में आप समझेंगे कि कब आप विचारों के चक्कर में फँस रहे हैं, जो आपको एक ही जगह पर अटकाए रखता है। यहाँ आपको एक पल रुककर खुद से यह पूछने में मदद मिलेगी: “क्या मैं एक ही बात को बार-बार दोहरा रहा/रही हूँ? क्या यह सोच वाकई मेरे काम आ रही है, या बस मेरा बोझ बढ़ा रही है? साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि तनाव से लड़ना कभी-कभी उसे और ज़्यादा बढ़ा देता है। उसे खुद से दूर धकेलने के बजाय, बस यह मान लेना कि “हाँ, मैं तनाव में हूँ” और फिर उस पर काम करना, उसे अपने आप शांत होने में मदद करता है। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों: 📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक) 🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    ओवरथिंकिंग के चक्र को तोड़े | अपने विचारों को दिशा देनां
  2. Sep 22

    रिएक्ट करने के बजाय सोचकर जवाब देना | अपने विचारों को दिशा देना

    सीखें कि कैसे हर स्थिति में ‘रिएक्ट’ करने के बजाय सोच-समझकर जवाब दें। इस ऑडियो में हम जानेंगे कि कैसे हमारे मन में आने वाले विचार, अनजाने में ही हमारी भावनाओं और हमारे व्यवहार को प्रभावित करते हैं। आसान मार्गदर्शन के ज़रिए, आप एक पल रुकना और अपने विचारों को परखना सीखेंगे कि – “क्या यह बात वाकई सच है?” और अगर वह सच है भी, तो आप देखेंगे कि कैसे थोड़ा सा हल्कापन, समझदारी और थोड़ा मज़ाक आपको एक शांत और स्पष्ट रास्ता चुनने में मदद करता है। माइन्डफुलनेस का अभ्यास आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में संतुलन और मानसिक मजबूती लाने में काफी मददगार साबित होता है। यह ऑडियो उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो तनाव कम करना चाहते हैं, अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से संभालना चाहते हैं और अपने रिश्तों को और भी मज़बूत बनाना चाहते हैं। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों: 📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक) 🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    रिएक्ट करने के बजाय सोचकर जवाब देना | अपने विचारों को दिशा देना
  3. Aug 20

    माइन्डफुल मूवमेंट: लेटे हुए अभ्यास | चिंता का प्रबंधन

    यह लेटकर किया जाने वाला अभ्यास आपको शांत करने, तनाव मुक्त करने और अपने मन को वर्तमान में लाने में सहायक होगा। लेट जाएँ, गहरी साँस लें, और अपने शरीर को निर्देशानुसार हिलने-डुलने दें। इन कोमल गतिविधियों के साथ अपनी साँस और शरीर से जुड़ने पर, आपको शांति की भावना का अनुभव होगा जो एंग्ज़ाइटी प्रबंधन में सहायक है। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों:📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक)🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    माइन्डफुल मूवमेंट: लेटे हुए अभ्यास | चिंता का प्रबंधन
  4. Aug 18

    माइन्डफुल मूवमेंट: खड़े होकर अभ्यास | चिंता का प्रबंधन

    इस खड़े होकर किए जाने वाले अभ्यास में, हम कोमल माइंडफुल गतिविधियाँ करेंगे जिससे आपको अपने शरीर से जुड़ने और तनाव कम करने में मदद मिलेगी। चाहे आप अपने दिन की शुरुआत कर रहे हों या सोने से पहले मन की शांति चाहते हों, यह खुद को स्थिर और संतुलित करने का अवसर है। अपने दैनिक जीवन में शरीर के प्रति जागरूकता लाने और शांति के पल बनाने के लिए इस निर्देशित ऑडियो का उपयोग करें। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों:📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक)🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    माइन्डफुल मूवमेंट: खड़े होकर अभ्यास | चिंता का प्रबंधन
  5. Aug 13

    एंग्ज़ाइटी के लिए दैनिक माइन्डफुलनेस अभ्यास | चिंता का प्रबंधन

    एंग्ज़ाइटी (चिंता) को प्रबंधित करने के लिए माइन्डफुलनेस को अपने दैनिक जीवन में लाने के आसान तरीके जानें। इस ऑडियो में हम समझेंगे कि बिना किसी जजमेंट के अपने विचारों और भावनाओं पर कैसे ध्यान दें, अपने शरीर के संकेतों को कैसे सुनें और छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से खुद को कैसे स्थिर करें। इसमें दिए गए आसान तरीके आपको सामाजिक परिस्थितियों या घर पर एंग्ज़ाइटी को का प्रबंधन करने में मदद करेंगे। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों:📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक)🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    एंग्ज़ाइटी के लिए दैनिक माइन्डफुलनेस अभ्यास | चिंता का प्रबंधन
  6. Aug 11

    माइन्डफुलनेस से एंग्ज़ाइटी का प्रबंधन | चिंता का प्रबंधन

    क्या होगा अगर आप अपनी एंग्ज़ाइटी और अपने बीच कुछ दूरी बना सकें? जानें कि कैसे अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से महसूस करें, मुश्किल वक़्त में हिम्मत से काम लें, और संतुलन बनाए रखें। इस ऑडियो में आप सीखेंगे कि कैसे माइन्डफुलनेस की तकनीकों से एंग्ज़ाइटी को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए सिद्ध किया गया है। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों:📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक)🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    माइन्डफुलनेस से एंग्ज़ाइटी का प्रबंधन | चिंता का प्रबंधन
  7. Aug 6

    एंग्ज़ाइटी को जानें | चिंता का प्रबंधन

    तनाव और एंग्ज़ाइटी अक्सर एक साथ होते हैं, लेकिन वे एक जैसे नहीं हैं। इस ऑडियो में हम देखेंगे कि ये कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं, इनमें क्या अंतर है, और ये समझेंगे कि अपनी एंग्ज़ाइटी के ट्रिगर्स को समझना इसे प्रबंधित करने और कम करने के लिए कितना ज़रूरी है। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों:📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक)🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    एंग्ज़ाइटी को जानें | चिंता का प्रबंधन
  8. Aug 4

    वॉकिंग मेडिटेशन अभ्यास | तनाव प्रबंधन

    माइन्डफुलनेस का अनुभव करें इस वॉकिंग मेडिटेशन प्रैक्टिस के साथ।इस वीडियो में, आप अपने पैरों के नीचे धरती को महसूस करना और अपने शरीर की लय को पहचानना सीखेंगे। जैसे-जैसे आप चलेंगे, आप जानेंगे कि कैसे हर कदम आपको वर्तमान पल में ला सकता है, जिससे आप जो है उसे स्वीकार कर सकेंगे और बस अपने विचारों और भावनाओं को देख सकेंगे। आप सीखेंगे कि माइन्डफुलनेस को रोज़मर्रा की गतिविधियों में कैसे लाया जा सकता है बिना इसके लिए अलग समय निकाले। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार | फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें। अगर आपको किसी सहयोग की ज़रूरत हो या और जानकारी प्राप्त करना चाहते हों:📞 Mann Talks हेल्पलाइन: 8686139139 (सोमवार से रविवार, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक)🌐वेबसाइट: www.manntalks.org अस्वीकरण (Disclaimer): ये संसाधन भावनात्मक सेहत और माइंडफुलनेस में मदद के लिए हैं। ये डॉक्टर, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इलाज या आपातकालीन सेवाओं (Professional medical care) का विकल्प नहीं हैं।

    वॉकिंग मेडिटेशन अभ्यास | तनाव प्रबंधन

About

हम आपके लिए एक सरल माइन्डफुलनेस और मेडिटेशन (ध्यान) ऑडियो सीरीज लेकर आए हैं, जो विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई है और वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा समर्थित है। यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है कि माइन्डफुलनेस का अभ्यास बेहतर आत्म-नियंत्रण में मदद करता है, हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, हमारी याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाता है, तनाव, चिंता, प्रतिक्रियाशीलता और बेचैनी को कम करता है और हमारे मूड (मनोदशा) और शांति की भावना को बढ़ाता है, जीवन में संतुष्टि और समग्र रूप से बेहतरी लाता है। नए एपिसोड: हर मंगलवार और गुरुवार फ़ॉलो करें और नए एपिसोड सुनना न भूलें।