Modern Masters

Dhiraj

A contemplative take on stalwarts of modern cultural landscape. It will cover Modern Art, Music, Movies, Television.Abstract paintings to modern art; rock n roll to classical music . So onto Picasso, Matisse, Warhol, Jimi Hendrix, Jim Morrison, Janis Joplin, Yes Minister, BBC mysteries, Modernartists etc

  1. 04/17/2024

    एक कविता लिखनी है

    एक कविता लिखनी है। सफ़ेद ख़ामोशी सी पागल गुम अपनेपन सी मुलायम खाली सन्नाटे के दोनो से ढकी एक कविता लिखनी है। बारिश को भिगोते शहर सी खनकती पिघलती बातों सी शर्माए हुए नशे सी एक कविता लिखनी है। करते ही भूले से वादे सी किसी सिसकते पाप सी किसी नापाक हसरत सी एक कविता लिखनी है। तेरी हिकारत के डंक सी मेरी समझ के तंग मकबरे सी इस मरीज दौर के वहशीपन सी एक कविता लिखनी है। कुछ दिल में कुछ दिल के बाहर बिखरे उस आमंत्रण सी एक कविता लिखनी है। कुछ हारने को कुछ लुट जाने को पर बहुत ज्यादा महसूस करने को एक कविता लिखनी है। ए मेरी अबूझी टीस मेरी कविता कभी लिख मत जाना तुझको चाह कर उदास रहता हूँ आदत है मुझे और एक ख़ुशी भी। कुछ कर्ज उतारने के लिए नहीं होते

  2. 11/20/2023

    क्यों न कर जायें चुपके से कोई गुनाह हम

    हो बेज़ार राख़ पसरी सन्नाटे के आसमानों में कुरेदें क्यों न उसमें झीनी हँसीं के पठारों को हम बन रहा है थकान विरक्ति और शायद आदतों से एक मक़बरा इसे सजायें क्यों न कुछ पैबंद मुस्कुराहटों से हम बुझती आत्मा में रोज़ उगते हैं नए मरुस्थल बसाएँ क्यों न उन में कुछ बिसरे से गाँव हम किवाड़ें दरक रही हैं जा चुकों के न होने से जलाएँ क्यों न उन पर कुछ नए सूने दीये हम ग़ज़ल की लज़्ज़त सूखने सी लगी है रोज़मर्रा के खंडहारों में डूबें क्यों न इस पिघले नशे के तहख़ानों में हम माना भूल से गए हैं क्या होता है जवाँ होना चुपके से क्यों न कर जाएँ कुछ गुनाह हम

About