Nirantar Radio: Audio Documentaries

Nirantar Trust

The recorder is not merely a tool of documentation, but rather a creative instrument that demands we rethink, re-listen, and reflect on our listening patterns. In asking who the recorder is placed in front of, what it catches that we miss, and what we weave together that it cannot pick up, our team at The Third Eye deepens its obsession with the recording of knowledge.   Our ‘Audio Documentaries’ are sound-and-narrative explorations voiced from the field. These nonfiction narratives are held in a feminist recitation that moves through the personal, the collective and the political. With a story of a father revisiting his life, or one of a single woman in Kekri, Rajasthan, or then with the feelings of people home alone during the Covid-19 pandemic, these insightful, empathetic and creative portraits of realities of the ground both hold their own, and contribute to the mainstream discourse. What other voices would you like recorded? Tell us at thethirdeyeteam@gmail.com. For further knowledge explorations in audio, text and video, visit us at thethirdeyeportal.in and thethirdeyehindi.in. हमारे लिए रिकॉर्डर सिर्फ रिकॉर्ड करने का साधन नहीं है, बल्कि एक रचनात्मक उपकरण है जो हमें हर एक आवाज़ को बार-बार सुनने और उसपर सोचने की प्रेरणा देता है. हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि रिकॉर्डर किसके सामने रखा जाता है, वह ऐसी किन चीज़ों को पकड़ता है जो हमसे छूट जाती हैं और वह क्या है जिसे हम जोड़ते हैं पर, वह नहीं पकड़ पाता.   ऑडियो डॉक्यूमेंट्रीज़ ज़मीनी हकीकतों की वे आवाज़ें, वे नरेटिवस हैं, जिन्हें हम फील्ड से आपके लिए लाते हैं. नारीवादी कथन के नज़रिए से कथेतर विधा में तैयार किया गया यह शो, नितांत निजी होते हुए भी घोर राजनीतिक है. इसमें कभी एक पिता की आत्मकथा होती है, तो कभी राजस्थान की एक अकेली महिला की कहानी, तो कभी कोविड महामारी के दौरान अकेले रह रहे लोगों की भावनाओं की झलक. ये कहानियां ज़मीन की सच्चाइयों को संवेदनशील और रचनात्मक तरीके से सामने लाती हैं   तो आप किस तरह की आवाज़ों को रिकॉर्ड करना चाहेंगे? हमें बताइए thethirdeyeteam@gmail.com पर मेल भेज कर. ऑडियो, टेक्स्ट और वीडियो में हमारे और काम देखने के लिए हमारी वेबसाइट https://thethirdeyehindi.in/ और https://thethirdeyeportal.in/ पर जाएं. .

  1. Aug 25

    Dhulai: Menaka on Abortion in India

    What does it take for a woman to get a safe abortion in India? When does the court intervene, and in whose favour? Which case of abortion is considered worthy of being granted by Medical Boards?  In this audio documentary, Menaka Rao, an award-winning health journalist, examines abortion through the lenses of health, law and disability. Using research on court procedures and interviews with specialists and stakeholders, including women who have had or wanted an abortion, Menaka lays out the socio-legal landscape of a woman's need for a safe abortion. Judicial interventions and exceptions in abortion cases can give us insight on how the state perceives motherhood, sexuality, disability and women's health, and how a pregnant woman often needs to become a 'victim' in the eyes of law in order to exercise her right over her own body. Nirantar Radio's ‘Audio Documentaries’ are sound-and-narrative explorations voiced from the field. These nonfiction narratives are held in a feminist recitation that moves through the personal, the collective and the political. What other voices would you like recorded? Tell us at thethirdeyeteam@gmail.com. This fieldwork and research for this podcast is supported by The Pulitzer Center.  Check out The Third Eye’s Pleasure and Danger edition for more narratives of sexuality from the feminist lens. Research, interviews, script and narration by Menaka Rao Produced and edited by Madhuri Adwani Translated into Hindi by Suman Parmar Illustration by Ashni Singh Bio: Menaka Rao is a journalist based in Delhi. She currently works with The George Institute of Global Health as a project communications manager for the Urban Shade Project. क्या भारत में किसी महिला के लिए गर्भपात करवा पाना एक आसान काम है? क्या महिला के पास यह अधिकार है कि वह अपनी मर्ज़ी से गर्भपात करवा सकती है? कानून गर्भपात की इजाज़त किसे देता है और किसे नहीं? हमने अमरीका और अन्य देशों में गर्भपात कानून को लेकर छिड़ी बहस पर तो बहुत ध्यान दिया है लेकिन क्या हमें अपने देश में गर्भपात की इच्छा रखने वाली महिलाओं की स्थितियों के बारे में पता है?   पत्रकार मेनका राव स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करती हैं. पुलित्जर से मिले ग्रांट पर काम करते हुए मेनका ने कानून, स्वास्थ्य, महिलाओं की परिस्थितियों एवं विकलांगता के नज़रिए से भारत में गर्भपात की स्थिति को समझने की कोशिश की है. अपने शोध के दौरान वे ऐसी कई महिलाओं से मिलीं जो जिन्हें गर्भपात करवाने के लिए अपमान, दुख, अकेलापन और कई तरह की अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मेनका ने अपने शोध में कोर्ट के द्वारा दिए गए उन निर्णयों की भी पड़ताल की जो यह तय करते हैं कि किस महिला को गर्भपात का अधिकार है, किसे नहीं. कानून के साथ-साथ उन्होंने वकीलों, एनजीओ कार्यकर्ताओं से भी बात की जो गर्भपात के मुद्दे पर काम करते हैं. अपने काम के ज़रिए मेनका उन सामाजिक-कानूनी पहलुओं को खोलने की कोशिश करती हैं जो गर्भपात करवाने की इच्छा रखती महिला के सामने खड़े होते हैं.  क्या हैं वे परिस्थितियां? कैसे कानून गर्भपात करवाने की इच्छा रखने वाली महिला को अच्छी और बुरी महिला के खांचे में बांटने की कोशिश करता है? राज्य की नज़र में मातृत्व, यौनिकता और महिला स्वास्थ्य का क्या महत्त्व है? वे इसे किस नज़रिए से देखता है? ऐसे कई ज़रूरी सवाल हैं जिनपर मेनका राव ने अपने इस पॉडकास्ट में खुलकर बात की है.  शोध, इंटरव्यू, स्क्रिप्ट और आवाज़: मेनका राव प्रोड्यूसर और एडिटर: माधुरी आडवाणी हिन्दी अनुवाद: सुमन परमार  चित्रांकन: आशनी सिंह  मेनका राव दिल्ली स्थित पत्रकार हैं. वह वर्तमान में द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के साथ अर्बन शेड प्रोजेक्ट के लिए प्रोजेक्ट कम्युनिकेशंस मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं.

    Dhulai: Menaka on Abortion in India
  2. 11/13/2025

    Letters from the Criminal Justice System

    My workplace is a prison. My client is the prisoner. Who am I? There are many kinds of social workers, but the kind that works in prisons is often asked, "Why would anyone work for prisoners?" "Is my son doing okay? Ask him to come meet me next week." "Madam, there is no vacancy in the shelter home, especially for a mentally disabled woman. Now what to do?" A social worker spends her days going in and out of prisons, shelter homes, and courts answering these and many more questions. As the person who mediates between the criminal justice system and a woman 'caught' by the system, answering these questions, and making the system legible is a part of her work. But what questions does she carry with her? How does she manage to see the human behind the crime? What goes on inside the head of someone who is at the heart of the criminal justice system? Over the last 10 months, we have been conducting writing workshops with 5 social workers from Prayas, a field action project which does social work intervention in the Criminal Justice System. It is housed in the Centre for Criminology and Justice in Tata Institute of Social Sciences (TISS). This podcast features the letters that emerged from the prompt : "If you could write a letter to anyone, who would you write to and what is it that you want to tell them?" Letters are narrated, written, and edited by Aruna Nimse, Komal Abhishek Tawde, Surekha Sale, Kalpana Katare, and Krupa Shah.  Special Thanks to Sharon Menezes for proposing this idea and putting us in touch with this amazing group of women.  Workshop Facilitators are Madhuri Adwani, Astha Bamba, and Juhi Jotwani.  Scripting and Production by Madhuri Adwani and Juhi Jotwani Cover Artwork by Kalki Studio Support: Wavelength Studio, Andheri  मैं जेल के भीतर काम करती हूं. मैं जिनके साथ काम करती हूं वे कैदी है. तो मैं क्या हूं? सामाजिक कार्यकर्ता भी कई तरह के होते हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं. पर, अक्सर जेल के भीतर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से पूछा जाता है कि, “कोई जेल में क्यों काम करना चाहेगा?” जेल को लेकर हमारी बहुत सारी धारणाएं हैं, जो आमतौर पर अच्छी नहीं होतीं. पर, सच ये है कि हम जेल के बारे में बहुत कम जानते हैं. जेल के साथ जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता का समय जेल के भीतर और बाहर, शेल्टर होम और कोर्ट परिसरों में सवालों और जवाबों के बीच गुज़रता है. अक्सर ये परिवार, महिला और आपराधिक न्याय व्यवस्था के बीच पुल का काम करती हैं. लेकिन खुद वे अपने भीतर किन सवालों से रू-ब-रू होती हैं? क्या है जो उन्हें इस काम से जोड़े रखता है? वे अपराध को किस तरह देखती हैं? जेल के भीतर-बाहर वे किस तरह के ऊहापोह में फंसी होती हैं? इसका जवाब हम भी जानना चाहते थे. द थर्ड आई टीम ने प्रयास संस्था के साथ जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन जवाबों को जानने की कोशिश की. प्रयास, टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) का फ़ील्ड एक्शन प्रोजेक्ट है जो आपराधिक न्याय व्यवस्था के क्षेत्र में सामाजिक कार्य करती है.पिछले 10 महीनों में हमने प्रयास संस्था के साथ काम करने वाली पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जेल के भीतर सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, उनका काम, जेल के साथ उनका क्या रिश्ता है जैसे तमाम पहलुओं को जानने-समझने का काम किया. हमने साथ मिलकर कई कार्यशालाएं की और जो सामने आया उसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. इस पॉडकास्ट में हम सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लिखी गई चिट्ठियों को साझा कर रहे हैं. हमने जब उनसे कहा कि, ‘अगर आपको किसी को चिट्ठी लिखनी हो तो आप वो चिट्ठी किसे लिखेंगी, और क्या उसमें क्या लिखेंगी..?’ जानना चाहते हैं कि उन्होंने क्या लिखा? सुनिए पॉडकास्ट ‘तुम्हारे नाम (लेटर्स फ्रॉम द सिस्टम)’ इन पत्रों को लिखने, पॉडकास्ट के लिए इसे पढ़ने और एडिट करने का काम किया है- अरुणा निमसे, कोमल ए तावड़े, सुरेखा, कल्पना कटारे रणदिवे और कृपा शाह डॉ. शेरोन मेनेज़ेस का बहुत शुक्रिया जिन्होंने सबसे पहले इस प्रोजेक्ट के विचार को हमारे साथ साझा किया और जेल में काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ताओं से हमारी मुलाकात करवाई. स्क्रिप्ट एवं प्रोडक्शन- माधुरी आडवाणी और जूही जोतवानी वर्कशॉप संचालन- माधुरी आडवाणी, आस्था बाम्बा और जूही जोतवानी आवरण चित्र - कल्कि स्टूडियो सहयोग- वेवलेंथ स्टूडियो, अंधेरी

    Letters from the Criminal Justice System
  3. 11/13/2025

    Where is Caste? Jaati Kahaan Hai?

    Savarnas don’t know caste—the same way a fish does not know water. When you breathe, see, feel, and thrive within a system, it is difficult to notice it, let alone know it. How does a fish then know water? By starting to know itself, of course. When Rohan chooses this way to learn about caste, he ends up learning a lot about himself. As Rohan and his friends open up about their experiences of caste, caste moves beyond titles and reservations and starts becoming like water—shape-shifting, yet ever-present. Listen to Rohan in this education edition episode as he looks for caste in his own memories and, in the process, pulls out reflective voices and experiences. Rohan has participated in the EduLog programme with The Third Eye for its Education Edition. The EduLog mentored 12 writers and image-makers from India, Nepal and Bangladesh to remember—in the present continuous—their experience of education from a feminist lens. Illustration by Uma Ketha Podcast Script and Interviews by Rohan Produced and Edited by Madhuri Adwani शहरों, महानगरों में रहते हुए जब हम काम या पढ़ने-लिखने की जगहों, दोस्तों की महफिलों में ये कहते हैं कि, ‘यहां जाति कहां हैं? हम तो किसी तरह का भेद-भाव नहीं करते.’ उस वक्त हम यह भूल जाते हैं कि यहां तक पहुंचने में कौन-कौन मेरे साथ चल रहा था? उनमें किस-किस जाति के लोग शामिल थे? क्या ऐसा था कि स्कूल से लेकर दफ्तर तक मुझे हर जगह अपने जैसे विशेषाधिकार प्राप्त जाति के लोग ही मिले? तो, निम्न जाति के लोग कहां हैं? उस वक्त ज़रूरत बस निगाह उठाकर अपने आसपास देखने की होती है. आपने कभी ये करके देखा है? मुम्बई, महाराष्ट्र के रहने वाले रोहन के लिए भी अपने सरनेम पर गौरव महसूस करना और आरक्षण का विरोध कर रिज़र्व श्रेणी की जातियों को अपनी परेशानी का कारण बताना बहुत आसान था. लेकिन, एक फेलोशिप पर काम करने के दौरान जब रोहन ने निगाह उठाकर अपने आसपास देखने की कोशिश की तब उसे जाति और उससे जुड़े विशेषाधिकारों के बारे में पता चला. इस प्रक्रिया में रोहन ने जाति के बारे में जितना जाना उतना ही बचपन से भर दी गई बनी-बनाई धारणाओं के पहाड़ को तोड़ने में उसे मदद मिली. इस पॉडकास्ट के ज़रिए रोहन और अलग-अलग राज्यों से आने वाले उसके दोस्त जाति के अपने अनुभवों, उसका सामना, उससे प्राप्त सुविधाओं और पहचान के बारे में अपनी बात रख रहे हैं. सुनिए ‘जाति कहां हैं?’ एडु-लोग रोहन द्वारा तैयार किया गया पॉडकास्ट. इसे सुनने के बाद हमें यकीन है कि जाति कहां है – इस वाक्य को दोबारा बोलने से पहले आप ज़रूर सोचेंगे! चित्रण: उमा केथा साक्षात्कार एवं पॉडकास्ट कथानक (स्क्रिप्ट) - रोहन माधुरी आडवाणी द्वारा संपादित और निर्मित

    Where is Caste? Jaati Kahaan Hai?
  4. 11/13/2025

    Living On Your Own In The Pandemic - Akele Hai Toh Kya Gam Hai

    As the outside slowly opens up to life after the deadly second wave of the pandemic, the inside is still grappling with absence, loss, death, fear and loneliness. In this episode, we meet people who navigated, and continue to navigate these feelings on their own. In ‘Living On Your Own In The Pandemic', five folx from rural and urban speak to The Third Eye about their experiences of solitude and confinement; what one learns, how one copes, what one laughs about, who do they call, who rang the bell? As we enter another unending phase of social distancing, Abhishek, Anita, Astha, Avadesh, Kathya and Madhuri take us through solitary households in the pandemic, and show us what making the most of time looks like. कोरोना की दूसरी लहर अब मद्धम पड़ रही है. लॉकडाउन खुल रहे हैं. धीरे-धीरे बाहर की दुनिया के पर्दे उठने लगे हैं. लेकिन, भीतर अब भी बहुत कुछ अंधेरे में हैं. कोई था जो अब नहीं है, हंसी-आंसू, आवाज़-स्पर्श, भाग कर गले लगा लेने की दबी इच्छाएं... इनके बीच से गुज़रती ज़िन्दगी. इस एपिसोड में हम उन लोगों से बात करेंगे जो इस महामारी में अकेले अपने को संभाल रहे हैं. 'कोरोनाकाल और मैं - अकेले हैं तो क्या ग़म हैं?! ' शहरों और गांवों से पांच अलग-अलग आवाज़ों ने द थर्ड आई के साथ बात कर महामारी में अकेले रहने के अनुभवों को साझा किया. वीडियो कॉल्स के बंद होने के बाद की खामोशी, डर, कहीं दूर रेडियो में चल रहे गानों की आवाज़ का साथ तो कॉलबेल किसने बजाया पर चौंक उठता दिल...आइए, अभिषेक, अनिता, आस्था, अवधेश, कात्या और माधुरी के साथ उन घरों के दरवाज़ें खटखटाते हैं और जानते हैं अकेला रहना कैसा होता है? You can read our articles and watch our videos on our website https://thethirdeyeportal.in/ https://thethirdeyehindi.in/ --- Send in a voice message: https://anchor.fm/nirantar-trust93/message

    Living On Your Own In The Pandemic - Akele Hai Toh Kya Gam Hai

Trailer

About

The recorder is not merely a tool of documentation, but rather a creative instrument that demands we rethink, re-listen, and reflect on our listening patterns. In asking who the recorder is placed in front of, what it catches that we miss, and what we weave together that it cannot pick up, our team at The Third Eye deepens its obsession with the recording of knowledge.   Our ‘Audio Documentaries’ are sound-and-narrative explorations voiced from the field. These nonfiction narratives are held in a feminist recitation that moves through the personal, the collective and the political. With a story of a father revisiting his life, or one of a single woman in Kekri, Rajasthan, or then with the feelings of people home alone during the Covid-19 pandemic, these insightful, empathetic and creative portraits of realities of the ground both hold their own, and contribute to the mainstream discourse. What other voices would you like recorded? Tell us at thethirdeyeteam@gmail.com. For further knowledge explorations in audio, text and video, visit us at thethirdeyeportal.in and thethirdeyehindi.in. हमारे लिए रिकॉर्डर सिर्फ रिकॉर्ड करने का साधन नहीं है, बल्कि एक रचनात्मक उपकरण है जो हमें हर एक आवाज़ को बार-बार सुनने और उसपर सोचने की प्रेरणा देता है. हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि रिकॉर्डर किसके सामने रखा जाता है, वह ऐसी किन चीज़ों को पकड़ता है जो हमसे छूट जाती हैं और वह क्या है जिसे हम जोड़ते हैं पर, वह नहीं पकड़ पाता.   ऑडियो डॉक्यूमेंट्रीज़ ज़मीनी हकीकतों की वे आवाज़ें, वे नरेटिवस हैं, जिन्हें हम फील्ड से आपके लिए लाते हैं. नारीवादी कथन के नज़रिए से कथेतर विधा में तैयार किया गया यह शो, नितांत निजी होते हुए भी घोर राजनीतिक है. इसमें कभी एक पिता की आत्मकथा होती है, तो कभी राजस्थान की एक अकेली महिला की कहानी, तो कभी कोविड महामारी के दौरान अकेले रह रहे लोगों की भावनाओं की झलक. ये कहानियां ज़मीन की सच्चाइयों को संवेदनशील और रचनात्मक तरीके से सामने लाती हैं   तो आप किस तरह की आवाज़ों को रिकॉर्ड करना चाहेंगे? हमें बताइए thethirdeyeteam@gmail.com पर मेल भेज कर. ऑडियो, टेक्स्ट और वीडियो में हमारे और काम देखने के लिए हमारी वेबसाइट https://thethirdeyehindi.in/ और https://thethirdeyeportal.in/ पर जाएं. .