Project Taboo Todo

Project Taboo Todo

Project Taboo तोड़ो aims to build better bodily autonomy by deconstructing notions surrounding gender, sexuality, bodily functions, needs and desires as well as enhancing one's ability to create pleasure positive experiences for themselves. प्रोजेक्ट टैबू तोड़ो का लक्ष्य लिंग, यौनिकता, शारीरिक कार्यों, जरूरतों और इच्छाओं के आसपास की धारणाओं को तोड़कर बेहतर शारीरिक स्वायत्तता का निर्माण करना है और साथ ही अपने लिए सुखी और सकारात्मक अनुभव बनाने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

Episodes

  1. 10/16/2021

    Illustrating Invisible Realities ft. Vidushi Yadav

    इस एपिसोड में विदुषी  ने, जो एक स्वतंत्र चित्रकार और विशुअल डिजाइनर हैं , अपनी कहानी साझा की और यह भी बताया कि वह नारीवादी चित्रण में क्यों और कैसे आई। वह यह भी साझा करती है कि कैसे वह चित्रों का उपयोग विभिन्न शरीर, लिंग और कामुकता की वास्तविकताओं को सामान्य बनाने के लिए करती है जिन्हें अन्यथा मुख्यधारा के कला क्षेत्र में पर्याप्त स्थान और ध्यान नहीं दिया जाता है। पहले छह एपिसोड  प्रोजेक्ट टैबू  तोड़ो  द्वारा ओरकलंकनी के साथ मिलकर बनाये गए  है। In this episode Vidushi, an independent illustrator and visual designer shares her story and also shares why and how she got into feminist illustration.  She also shares how she uses her illustrations to normalise realities of diverse bodies, gender and sexuality that are otherwise not given enough space and attention in the mainstream art space. The first six episodes are brought to you by Project Taboo Todo in association with Orikalankini.

  2. 10/27/2020

    Digital Engagement to Fight Misinformation Ft. Ananya, Founder Paint It Red

    इस एपिसोड में अनन्या ने, जो Paint It Red की फाउंडर हैं, अपनी कहानी साझा की है और यह भी साझा किया है  की क्यों और कैसे उन्होंने इस  initative की शुरुआत की।   साथ हीं उन्होंने यह भी बताया है की  कैसे ऑनलाइन  फ़ैल रही गलत जानकारी का सामना करने के लिए मज़ेदार तरीको का इस्तेमाल किया जा सकता है।  कहानी में कई सारे पहलु हैं और कई important टिप्स भी !  पहले छह एपिसोड  प्रोजेक्ट टैबू  तोड़ो  द्वारा ओरकलंकनी के साथ मिलकर बनाये गए  है। In this episode, Ananya who is the founder of Paint It Red shares her story and also shares why and how she started this initiative. She has also shared how to combat inaccurate information online by using interesting engagement methods. The story has many aspects and also some very important tips.  The first six episodes are brought to you by Project Taboo Todo in association with Orikalankini.

  3. 10/23/2020

    Filming Untold Stories Ft. Gauri Saxena

    अक्सर, हम ऐसे लोगो से उनके काम के बारे में सुनना पसंद करते हैं  जिन्हे कई सालो का अनुभव है और अक्सर वह जो कहते और करते हैं  वहीँ एक मुख्य कथन बन जाता है कि किस तरह का काम या कहानियां अहम है और वो कैसी होनी चाहिए। बाकी कहानियों के बारे में क्या? इस एपिसोड में, हम एक युवा स्वतंत्र फिल्म निर्माता गौरी सक्सेना से सुनते हैं, जो न केवल अपने निजी जीवन में अन्यायी सामाजिक मानदंडों को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं पर अपने काम में भी ऐसा करने की कोशिश कर रही हैं।  वह अपने रास्ते खुद बनाने के साथ साथ अपने काम के माध्यम से ऐसी कहानियों को भी उजागर कर रहीं हैं जो आम तौर पर नहीं दिखाई जाती हैं।  पहले छह एपिसोड  प्रोजेक्ट टैबू  तोड़ो  द्वारा ओरकलंकनी के साथ मिलकर बनाये गए  है। Often, we like to hear from people with years of experience about their work and what they do becomes the main narrative of what kind of work or stories are important and how they should be.  What about other stories?  In this episode, we hear from Gauri Saxena, a young independent filmmaker who is trying to push unjust societal norms not just in her personal life by creating her own path but also through her work by highlighting stories that are otherwise not portrayed and discussed.  The first six episodes are brought to you by Project Taboo Todo in association with Orikalankini.

  4. 10/21/2020

    Social Media to Shatter the Stigma Ft. Tanaya, Dr. Cuterus

    ख़ामोशी और शर्मिंदगी को दूर करने और वैज्ञानिक तथ्यों को उजागर करने  के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करना ! सुने  तनया से, जिन्हे इंस्टाग्राम पर डॉ क्यूटरस के नाम से भी जाना जाता है। इस एपिसोड में इन्होने यह साझा किया है की कैसे वह एक डॉक्टर और एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के रूप में शरीर की छवि, लिंग और यौनिकता जैसे विषयों के आसपास  ख़ामोशी और शर्मिंदगी को कम करने का काम कर रहीं हैं।   पहले छह एपिसोड प्रोजेक्ट टैबू तोड़ो द्वारा ओरीकलंकनी के साथ मिल कर बनाये गए हैं।   PS : बैकग्राउंड शोर के लिए खेद है।  हम इस को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं।   Using social media to shatter the stigma and spilling out scientific facts!  Hear Tanaya, also known as Dr. Cuterus on Instagram sharing about how she is shattering the shame, silence and stigma around topics like body image, gender, sex and sexuality as a doctor and an Instagram Influencer.  The first six episodes are brought to you by Project Taboo Todo in association with Orikalankini. PS. Inconvenience due to background noise is regretted. We are trying to improve this.

  5. 10/18/2020

    Singing Away the Taboos Ft. Reshma, Manzil Mystics

    शर्म और ख़ामोशी को चुनौती देने के लिए पीरियड्स के बारे में गीत गाना ! सुने रेशमा से जो मंज़िल मिस्टिक्स और प्रोजेक्ट विभोर की सह-संस्थापक है। रेशमा ने अपनी कहानी में यह बताया है की कैसे  किशोरावस्था के दौरान अनगिनत सवालों के दौर से  वो आज एक मिडवाइफ हैं और एक ऐसा प्रोजेक्ट चलाती हैं जिसके माध्यम से वो अपने आसपास के लोगों को अनेक मुद्दों पर जैसे पीरियड हेल्थ और लिंग शिक्षा पर सुरक्षित और सटीक जानकारी देने का  काम करती है।  पहले छह एपिसोड  प्रोजेक्ट टैबू  तोड़ो  द्वारा ओरकलंकनी के साथ मिलकर बनाये गए  है। Singing out loud about periods to challenge the shame and stigma! Hear Reshma, Co-founder of Manzil Mystics and Project WeBhor sharing her own journey from not knowing the answers to many questions during her adolescence to becoming a midwife, ensuring dissemination of safe and accurate information to people around her to initiating Project Webhor that works on many issues like menstrual health and gender education. The first six episodes are brought to you by Project Taboo Todo in association with Orikalankini.

About

Project Taboo तोड़ो aims to build better bodily autonomy by deconstructing notions surrounding gender, sexuality, bodily functions, needs and desires as well as enhancing one's ability to create pleasure positive experiences for themselves. प्रोजेक्ट टैबू तोड़ो का लक्ष्य लिंग, यौनिकता, शारीरिक कार्यों, जरूरतों और इच्छाओं के आसपास की धारणाओं को तोड़कर बेहतर शारीरिक स्वायत्तता का निर्माण करना है और साथ ही अपने लिए सुखी और सकारात्मक अनुभव बनाने की क्षमता को बढ़ावा देना है।