Sandarbh

दुनियाभर में एक दिन में हज़ारों चीज़ें घटती हैं, लाखों ख़बरें बनती हैं. इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो पहली नज़र में एक मामूली Headline लग सकती है. लेकिन उसके पीछे होता है एक गहरा संदर्भ. Complex Background. और कई दफ़ा पेचीदा डीटेलिंग. ये है आजतक रेडियो का एक्सप्लेनर पॉडकास्ट ‘संदर्भ’ जहां हम समझाते हैं हवा में तैरते Topics का पूरा Context. क्योंकि ‘समझेंगे तो सुलझेगा’. Every day, thousands of events unfold worldwide, and millions of stories emerge. Some may seem like mere headlines at first glance, but beneath them lies a deep context, a complex background, and often intricate details. This is AajTak Radio’s explainer podcast Sandarbh, where we unpack the full context of trending topics floating in the air. Because we believe, “ Samjhenge to Suljhega.”

Episodes

  1. मसूद अज़हर के निशाने पर हर बार भारत ही क्यों? जैश और ISI के गठजोड़ की कहानी: Sandarbh, EP 6

    12/17/2025

    मसूद अज़हर के निशाने पर हर बार भारत ही क्यों? जैश और ISI के गठजोड़ की कहानी: Sandarbh, EP 6

    10 नवंबर को दिल्ली में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. 15 निर्दोष लोगों की मौत, 20 घायल होने के बाद आखिरकार सिक्योरिटी एजेंसियों के सामने एक आतंकी संगठन का नाम सामने आता है - जैश-ए-मोहम्मद और उसका सरगना मसूद अज़हर. यह कोई पहली बार नहीं था. 2001 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा हमला, उसी साल भारतीय संसद पर हमला, 2016 में पठानकोट एयरबेस, उरी और नगरोटा, 2019 में पुलवामा, और फिर 2025 के बाद हुआ ऑपरेशन सिंदूर - हर बड़े मोड़ पर जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अज़हर की मौजूदगी साफ़ दिखती है. सोवियत-अफग़ान वॉर से लेकर पाकिस्तान की साज़िश, और मसूद अज़हर को मिली खुली शह, जैश को बार-बार भारत के खिलाफ खड़ा करती रही. जवाब तलाशेंगे: मसूद अज़हर भारत से आखिर चाहता क्या है? जैश-ए-मोहम्मद का व्हाइट टेरर मॉड्यूल क्या है? पढ़े-लिखे डॉक्टर आतंकी नेटवर्क का हिस्सा कैसे बने? जैश को फंडिंग कहां से मिलती है? सोशल मीडिया और टेलीग्राम चैनल्स कैसे कट्टरपंथ फैलाते हैं? जैश की विचारधारा, ऑब्जेक्टिव और ऑपरेशन मॉडल क्या है? प्रड्यूसर: मनोज राजपुरोहित साउंड मिक्सिंग: अमन और सूरज

    31 min
  2. फ्लैट, मकान, शहर छोड़िए.. अब बनाइए अपना देश : Sandarbh, Ep 5

    09/11/2025

    फ्लैट, मकान, शहर छोड़िए.. अब बनाइए अपना देश : Sandarbh, Ep 5

    आपने तरह तरह के देशों के बारे में सुना होगा. कोई छोटा है कोई बड़ा. किसी की इकॉनमी बढ़िया है, किसी की फेल्ड. कहीं सेना शासन करती है, कहीं लोकतंत्र का डंका बजता है. आप भी फिलहाल किसी न किसी देश के नागरिक होंगे ही. लेकिन कभी आपने अपना देश बनाने का सपना देखा है? एक ऐसा देश जिसकी निज़ाम-ए-हस्ती आप ही चला रहे हों. शायद नहीं. लेकिन इस दुनिया में एक कई विरले लोग हैं जिन्होंने अपना देश बना भी लिया है. जिसे कहते हैं माइक्रोनेशन. संदर्भ के इस एपिसोड में सुनिए ऐसे ही Micronation की अजीबो-ग़रीब कहानी. सुनिए कहानी सीलैंड, टालोसा, मोलोसिया और कैलासा की. साथ ही जानिए वो तरीके जिससे आप बना सकते हैं अपना खुद का देश. You must have heard about all kinds of countries. Some are small, some are big. Some have strong economies, others are failed states. In some places the military rules, in others democracy thrives. And you too, at present, are surely a citizen of some country. But have you ever dreamt of creating your own country? A nation where you run everything, where you set the rules of existence. Probably not. Yet in this world, there are a few rare people who have actually built their own countries. These are called Micronations. In this episode of Sandarbh, listen to the strange and fascinating stories of such Micronations — Sealand, Talossa, Molossia, and Kailaasa. Also, find out the hacks by which you can create your own country. Produced by Manav Dev Rawat Sound Design by Aman Pal

    16 min
  3. NCERT ही नहीं Xi Jinping Putin और Trump पर भी लगता है ये आरोप!: Sandarbh, Ep 4

    08/07/2025

    NCERT ही नहीं Xi Jinping Putin और Trump पर भी लगता है ये आरोप!: Sandarbh, Ep 4

    George Orwell(कान पर हाथ लगाते हुए) ने कहा था कि- The most effective way to destroy people is to deny and obliterate their own understanding of their history. यानि कि हमारे भविष्य और वर्तमान को तराशने वाला दरअसल भूत ही है, इतिहास ही है. और अक्सर इतिहास दर्ज करने वालों पर उसे ग़लत तरीके से गढ़ने का आरोप भी लगता ही है. NCERT पर हाल ही में ये आरोप लगे, जब उसने कक्षा 8 की हिस्ट्री टेक्सटबुक का एक नया वर्ज़न रिलीज़ किया. मगर ठहरकर इस इतिहास के गढ़ने के आरोप को समझना बहुत ज़रूरी है. क्योंकि ये आरोप आज से पहले भी कई दफा कईयों पर लगता रहा है, जो कहलाता है Historical Negationism. पर ऐसा किया क्यों जाता है…पहले कब कब ये हुआ.. और ये हो रहा है इसे कोई पहचाने कैसे… मिलेंगे इन सभी सवालों के जवाब. संदर्भ के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर के साथ.

    19 min
  4. Pakistan-Turkey के ख़िलाफ़ India का सबसे बड़ा पैंतरा: Sandarbh Ep 3, Cyprus

    07/10/2025

    Pakistan-Turkey के ख़िलाफ़ India का सबसे बड़ा पैंतरा: Sandarbh Ep 3, Cyprus

    साल 2025. ये साल निश्चित ही Geopolitics के लिहाज़ से बहुत अहम होने के लिए याद रखा जाएगा. भारत के लिए ये साल अलग साबित हुआ क्योंकि उसने पाकिस्तान के साथ होती छुटपुट झड़प को Operation Sindoor बनते देखा. वही Operation Sindoor जिसने काफ़ी हद तक साफ़ किया कि कौनसा देश, भारत का दोस्त है और कौन पाकिस्तान का भाई? इसी Operation Sindoor के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि वो Cyprus का दौरा करेंगे. मगर क्यों? क्या आपने कभी सोचा कि एक छोटा-सा European Island, Cyprus, भारत की विदेश नीति में इतना अहम क्यों हो गया? 15 जून 2025 को जब PM Modi Cyprus पहुंचे, तो ये सिर्फ एक सामान्य विदेश दौरा नहीं था — ये था एक सधा हुआ कूटनीतिक संदेश. मगर किसको? अगर नहीं पता तो Aajtak Radio के Explainer Podcast ‘Sandarbh’ में नितिन ठाकुर के साथ चल दीजिए इस खूबसूरत, मगर बंटे हुए Island तक. एक ऐसा सुंदर आइलैंड जिसकी राजधानी आज भी कंटीले तारों से बंटी है. इस एपिसोड में जानिए- - साइप्रस का विभाजन क्यों और कैसे हुआ? - भारत और साइप्रस की दोस्ती इतनी गहरी कैसे है? - टर्की-पाकिस्तान-चीन तिकड़ी के जवाब में भारत क्या खेल खेल रहा है? - चीन के BRI का भारत ने जवाब ढूंढ लिया है?

    23 min
  5. Pahalgam Attack का Mastermind Lashkar-e- Tayyiba बाकी आतंकी संगठनों से अलग कैसे है?: Sandarbh, Ep 2

    05/16/2025

    Pahalgam Attack का Mastermind Lashkar-e- Tayyiba बाकी आतंकी संगठनों से अलग कैसे है?: Sandarbh, Ep 2

    Operation Sindoor की पृष्ठभूमि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले ने तैयार की, जिसकी आवाज़ दुनियाभर ने सुनी. इस हमले की ज़िम्मेदारी पहले The resistance front नाम के संगठन ने ली, लेकिन फिर मुकर गया. सोशल मीडिया पर TRF ने दावा किया कि उसके Digital Platform पर जो Message डाला गया, वो एक “Coordinated Cyber Intrusion” की वजह से हुआ. TRF के इस झूठ पर किसी को भरोसा नहीं क्योंकि ये कोई पहली बार नहीं है. बस नाम नया है. साल 2000 में हुआ अमरनाथ धाम हत्याकांड हो, 14 मई 2002 को जम्मू के कलूचक में करीब 78 लोगों का निशाना बनाया जाना, 2003 में कश्मीर के नदीमार्ग में 24 कश्मीरी पंडितों की हत्या, 2005 में दिवाली पर हुई दिल्ली bombings,  2006 में हुए वाराणसी में बम विस्फोट, 2006 में ही मुंबई के ट्रेन धमाके और पिछले साल रईसी में हुआ आतंकी हमला. दरअसल इन सभी हमलों के पीछे एक ही संगठन का हाथ है जो अक्सर नाम बदल बदल कर ऐसे आतंकी हमलों को अंजाम देता है. लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा, MDI और TRF. ये सब इसके ही नाम हैं. ये सारे नाम भारत में खूब सुने जाते रहे लेकिन किसी ने गहरे पैठकर ये नहीं बताया कि क्या हैं इसके असल मंसूबे, क्या हैं तरीके जिनकी वजह से ये कुख्यात हुए, हज़ार मुखौटों के पीछे छिपा कौन है? और इन्हीं पेचीदगियों का इलाज है आज का संदर्भ. तो उतरेंगे लश्कर ए तैयबा के ज़ेहन में और समझेंगे असलियत The Resistance Front की. MDI की. जमात उद दावा की. ये है आजतक रेडियो का एक्सप्लेनर पॉडकास्ट, ‘संदर्भ’. जहां हम कहते हैं ‘समझेंगे तो सुलझेगा’.

    28 min
  6. Balochistan-Pakistan के जटिल समीकरण EXPLAINED: Sandarbh Ep 1

    04/25/2025

    Balochistan-Pakistan के जटिल समीकरण EXPLAINED: Sandarbh Ep 1

    11 मार्च 2025. दुनियाभर ने एक आवाज़ सुनी. ये आवाज़ जाफ़र एक्सप्रेस में हुए बम धमाके की थी. इस हमले की ज़िम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नाम के संगठन ने ली. ये संगठन बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की एक बड़ी और लंबी मुहिम का हिस्सा है. बड़ी मुहिम इसलिए क्योंकि इसी मुहिम से जुड़े लोगों ने पाकिस्तानी सरकार और आर्मी को नाकों चने चबवा रखे हैं. लंबी मुहिम इसलिए क्योंकि ये पाकिस्तान के बनते ही शुरू हो गई थी, लेकिन ये सब यूं ही पल भर में नहीं हुआ. इस कहानी में क़ायदे-आज़म मोहम्मद अली जिन्ना का दिया गया धोखा, पाकिस्तानी सेना के जनरलों का ज़ुल्म और हज़ारों लोगों का गायब होना शामिल है. ये दास्तां सनी है हुक्मरानों के विश्वासघातों से, बलूचों के खून से, आम लोगों की टूटी उम्मीदों से. इसमें असंख्य किरदार हैं नवाब नौरौज़ खां, अकबर बुग्ती और महरंग बलोच जैसे...बलूचिस्तान के हवाले से आती रही ख़बरों के पीछे कितनी हकीकत है, कितनी अफवाह.. और कितनी परतें.. उनसे अधिकतर लोग अनजान हैं, लेकिन हर अधूरी कड़ी को जोड़ हम यहां आपसे साझा कर रहे हैं उसका संदर्भ. आजतक रेडियो के एक्सप्लेनर पॉडकास्ट ‘संदर्भ’ में आपको बलूचिस्तान के संघर्ष का हर पहलू आपको समझ आए यही कोशिश है. प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्स: सूरज सिंह

    42 min

About

दुनियाभर में एक दिन में हज़ारों चीज़ें घटती हैं, लाखों ख़बरें बनती हैं. इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो पहली नज़र में एक मामूली Headline लग सकती है. लेकिन उसके पीछे होता है एक गहरा संदर्भ. Complex Background. और कई दफ़ा पेचीदा डीटेलिंग. ये है आजतक रेडियो का एक्सप्लेनर पॉडकास्ट ‘संदर्भ’ जहां हम समझाते हैं हवा में तैरते Topics का पूरा Context. क्योंकि ‘समझेंगे तो सुलझेगा’. Every day, thousands of events unfold worldwide, and millions of stories emerge. Some may seem like mere headlines at first glance, but beneath them lies a deep context, a complex background, and often intricate details. This is AajTak Radio’s explainer podcast Sandarbh, where we unpack the full context of trending topics floating in the air. Because we believe, “ Samjhenge to Suljhega.”

More From Aaj Tak Radio