Suno Live

SunoLive

By Pratik Khedkar

Episodes

  1. क्या महिलाएं भी कर सकती हैं श्राद्धकर्म

    09/09/2020

    क्या महिलाएं भी कर सकती हैं श्राद्धकर्म

    अभी भाद्रपद मास चल रहा है यह समय पितरों के निम्मित तर्पण और पिंड दान करने के लिए विशेष माना जाता है। आज हम श्राद्धकर्म को लेकर आपको कुछ विशेष जानकारी दे रहे हैं।  परिवार में पुरुषों के न होने पर महिलाएं भी श्राद्धकर्म कर सकती हैं। इस बारे में धर्म सिंधु ग्रंथ के साथ ही मनुस्मृति, मार्कंडेय पुराण और गरुड़ पुराण में भी बताया गया है कि महिलाओं को तर्पण और पिंड दान करने का अधिकार है। इनके अलावा वाल्मिकी रामायण में भी बताया गया है कि सीताजी ने राजा दशरथ के लिए पिंडदान किया था। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और धर्मग्रंथों के जानकार पं. अमर डब्बावाला के मुताबिक श्राद्ध करने की परंपरा जीवित रहे और लोग अपने पितरों को नहीं भूलें इसलिए इस प्रकार की व्यवस्था बनाई गई है। मार्कंडेय पुराण में कहा गया है कि अगर किसी का पुत्र न हो तो पत्नी ही बिना मंत्रों के श्राद्ध कर्म कर सकती है। पत्नी न हो तो कुल के किसी भी व्यक्ति द्वारा श्राद्ध किया जा सकता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि अगर घर में कोई बुजुर्ग महिला है तो युवा महिला से पहले श्राद्ध कर्म करने का अधिकार उसका होगा। पं. अमर डब्बावाला के अनुसार महिलाएं श्राद्ध के लिए सफेद या पीले कपड़े पहन सकती हैं। केवल विवाहित महिलाओं को ही श्राद्ध करने का अधिकार है। श्राद्ध करते वक्त महिलाओं को कुश और जल के साथ तर्पण नहीं करना चाहिए। साथ ही काले तिल से भी तर्पण न करें। ऐसा करने का महिलाओं को अधिकार नहीं है।

    3 min
  2. The Evening Show With CM Shri Shivraj Singh Chouhan

    08/29/2020

    The Evening Show With CM Shri Shivraj Singh Chouhan

    दोस्तों मेरा नाम प्र​तीक है,The Evening Show में आपका स्वागत हैं। वैसे तो इस शो में युवाओं को रोजगार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की बात करते है। लेकिन आज हम यहां कुछ अलग बात करेंगे।  वो ठंडी ठंडी बारिश की बूंदे लिए कल रात से भोपाल और आस पास के जिलों में मेघ बरस रहे हैं। हरियाली के साथ पुरा पर्यावरण मेघ का स्वागत कर रहा है। तो वहीं बांध से पानी अपनी सीमा लांघ कर एक सीमा से दूसरी सीमा तक जाने के लिए उत्साहित है। लेकिन इसी बीच प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी है। आज के The Evening Show में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता को बारिश को लेकर सतर्क और सुरक्षित रहने की बात कह रहे है। आप सुने क्या कह रहे है सीएम

    5 min

About

By Pratik Khedkar