Hello Doctor

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday. हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.

  1. मिट्टी, बर्फ, कच्चा चावल खाने का मन करता है? थकान, चक्कर & कमजोरी को समझिए : हेलो डॉक्टर

    -5 h

    मिट्टी, बर्फ, कच्चा चावल खाने का मन करता है? थकान, चक्कर & कमजोरी को समझिए : हेलो डॉक्टर

    एनीमिया क्या होता है? लोग अक्सर एनीमिया को सिर्फ खून की कमी बोलते हैं. मेडिकल भाषा में इसका सही मतलब क्या है? भारत में एनीमिया इतना आम क्यों है? क्या एनीमिया सिर्फ महिलाओं की बीमारी है या पुरुष और बच्चे भी इसकी चपेट में आते हैं? शरीर कौन-कौन से शुरुआती संकेत देता है कि खून की कमी हो रही है? क्या हर समय थकान रहना एनीमिया का संकेत हो सकता है? चक्कर आना, सांस फूलना, बाल झड़ना, नाखून टूटना! इनका एनीमिया से क्या संबंध है? कुछ लोगों को मिट्टी, बर्फ या कच्चा चावल खाने का मन करता है. क्या ये भी एनीमिया का लक्षण है? कब समझना चाहिए कि मामला गंभीर हो चुका है? महिलाओं में एनीमिया ज्यादा क्यों देखा जाता है? Heavy periods कितने हद तक खून की कमी का कारण बन सकते हैं? Pregnancy में एनीमिया मां और बच्चे दोनों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? क्या डिलीवरी के बाद भी एनीमिया लंबे समय तक रह सकता है? लड़कियों में एनीमिया रोकने के लिए क्या करना चाहिए? कौन-कौन सी खाने की चीजें खून बढ़ाने में सच में मदद करती हैं? क्या सिर्फ पालक खाने से खून बढ़ जाता है? Iron absorption बढ़ाने के लिए किन चीजों के साथ iron-rich food लेना चाहिए? लोग एनीमिया को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी क्या रखते हैं? बच्चों में एनीमिया पढ़ाई और दिमागी विकास को कैसे प्रभावित करता है? बुजुर्गों में एनीमिया किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है? कौन-कौन से टेस्ट से एनीमिया का पता चलता है? क्या हर एनीमिया iron deficiency वाला ही होता है? Vitamin B12 और folic acid की कमी वाला एनीमिया क्या होता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए फोर्टिस मानेसर के इंटरनल मेडिसिन के डायरेक्टर Dr. Hatinder Jeet Singh से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : सूरज What is anemia? People often describe it simply as a “lack of blood,” but medically, what does anemia actually mean? Why is it so common in India, and is it only a women’s health problem, or are men and children equally vulnerable? What are the early signs that indicate a falling hemoglobin level? Can persistent tiredness be a warning sign? How are symptoms such as dizziness, breathlessness, hair loss, and brittle nails linked to anemia? Some people develop unusual cravings for soil, ice, or raw rice—could that also point to iron deficiency? At what stage should anemia be considered serious enough to require immediate medical attention? Why is anemia more common among women, and how much can heavy menstrual bleeding contribute to it? During pregnancy, how dangerous can anemia be for both the mother and the baby, and can it continue long after childbirth? What steps can help prevent anemia in adolescent girls? Which foods genuinely help improve hemoglobin levels, and is spinach alone enough? How can iron absorption be improved through diet? What are the biggest misconceptions people have about anemia? How does anemia affect a child’s learning ability and brain development, and in older adults, could it be a sign of a more serious underlying illness? Which tests are used to diagnose anemia, and is every case related to iron deficiency? What is anemia caused by Vitamin B12 and folic acid deficiency? Get answers to all these questions from Dr. Hatinder Jeet Singh, Director, Internal Medicine, Fortis Manesar. Producer/Host: Atul Tiwari Sound Mix: Suraj Singh

    32 min
  2. बीयर, शराब, प्रोटीन पाउडर और जिम करने से बढ़ता हैं यूरिक एसिड? जोड़ों के दर्द का इलाज जानिए : हेलो डॉ

    24 mai

    बीयर, शराब, प्रोटीन पाउडर और जिम करने से बढ़ता हैं यूरिक एसिड? जोड़ों के दर्द का इलाज जानिए : हेलो डॉ

    यूरिक एसिड होता क्या है? शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता क्यों है? हाई यूरिक एसिड और गाउट क्या एक ही बीमारी हैं? क्या हर व्यक्ति जिसका यूरिक एसिड बढ़ा हो, उसे दर्द भी होता है? आजकल कम उम्र के लोगों में भी यूरिक एसिड इतना क्यों बढ़ रहा है? यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे पहला संकेत क्या होता है? पैरों के अंगूठे में अचानक तेज दर्द क्यों होता है? यूरिक एसिड के दर्द और सामान्य जोड़ों के दर्द में फर्क कैसे पहचानें? क्या सूजन और लालपन भी इसके लक्षण हैं? क्या सुबह के समय दर्द ज्यादा महसूस होता है? कौन-कौन सी चीजें यूरिक एसिड सबसे ज्यादा बढ़ाती हैं? क्या सिर्फ नॉनवेज खाने वालों को ही यह समस्या होती है? दाल, राजमा, चना, पालक जैसी चीजें भी नुकसान करती हैं? क्या टमाटर और दही से यूरिक एसिड बढ़ता है या यह सिर्फ मिथ है? शराब और बीयर का यूरिक एसिड से क्या संबंध है? क्या ज्यादा प्रोटीन लेना नुकसानदायक हो सकता है? पानी कम पीने से क्या फर्क पड़ता है? क्या वजन बढ़ने का भी इससे संबंध है? अगर लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहे तो शरीर पर क्या असर पड़ता है? क्या इससे किडनी स्टोन हो सकता है? क्या यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है? क्या हाई यूरिक एसिड का संबंध BP, डायबिटीज और हार्ट डिजीज से भी है? क्या बिना दर्द के भी शरीर अंदर ही अंदर प्रभावित हो सकता है? यूरिक एसिड की जांच कब करवानी चाहिए? रिपोर्ट में कितना यूरिक एसिड सामान्य माना जाता है? क्या एक बार बढ़ा हुआ यूरिक एसिड हमेशा दवा मांगता है? लोग दर्द कम होते ही दवा बंद कर देते हैं, क्या यह सही है? क्या सिर्फ डाइट से यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है? इलाज में सबसे बड़ी गलती लोग क्या करते हैं? क्या नींबू पानी यूरिक एसिड कम करता है? क्या कॉफी या चाय नुकसान करती है? क्या जिम जाने और प्रोटीन पाउडर लेने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है? क्या उपवास या crash dieting भी यूरिक एसिड बढ़ा सकती है? वो कौन-सी एक आदत है जिसे बदलकर लोग खुद को इस बीमारी से बचा सकते हैं? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Kailash Hospital, Noida की Consultant Physician Dr. Nupur Jain से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : अमन What exactly is uric acid? Why does the level of uric acid increase in the body? Are high uric acid and gout the same disease? Does every person with high uric acid experience pain? Why is high uric acid becoming so common even among young people today? What is the very first sign of rising uric acid? Why does sudden severe pain occur in the big toe? How can one differentiate between uric acid pain and normal joint pain? Are swelling and redness also its symptoms? Is the pain usually worse in the morning? Which foods increase uric acid the most? Is this problem limited only to non-vegetarians? Do foods like lentils, kidney beans, chickpeas, and spinach also worsen it? Do tomatoes and curd really increase uric acid, or is that just a myth? What is the connection between alcohol, beer, and uric acid? Can consuming too much protein be harmful? What effect does drinking less water have? Is weight gain also linked to high uric acid? What happens to the body if uric acid remains high for a long time? Can it lead to kidney stones? Can it damage the kidneys? Is high uric acid connected to BP, diabetes, and heart disease? Can the body be affected internally even without pain? When should one get tested for uric acid? What level is considered normal in a report? Does elevated uric acid always require medication? Many people stop taking medicines once the pain subsides — is that correct? Can uric acid be controlled through diet alone? What is the biggest mistake people make during treatment? Does lemon water actually reduce uric acid? Are tea and coffee harmful? Can going to the gym and taking protein powders increase uric acid? Can fasting or crash dieting also raise uric acid levels? What is that one habit people can change to protect themselves from this condition? Know the answers to all these questions from Dr. Nupur Jain, Consultant Physician at Kailash Hospital. Host/Producer: Atul Tiwari Sound Mix: Aman

    23 min
  3. Hangover, Diarrhea और Dehydration से बचने के सटीक उपाय : Hello Doctor

    17 mai

    Hangover, Diarrhea और Dehydration से बचने के सटीक उपाय : Hello Doctor

    गर्मियां आते ही सब पानी पीने की हिदायतें क्यों देने लगते हैं? ऊपर ऊपर से जवाब तो सबको पता है. लेकिन Hello Doctor में हम आम सुनाई पड़ने वाले सवालों पर भी बड़े रोचक जवाब पाते हैं Doctors से. बढ़ती गर्मी के बीच आज का एपिसोड अहम है. क्योंकि इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं Dr. Sanjay Verma, Additional Director, Internal Medicine, Fortis Escorts, Okhla, Delhi. इनसे समझेंगे कि Hydration का असल मतलब है क्या? क्या सिर्फ़ बॉतल भर भर पानी पी लेना ही Hydration है? Hydration का सही तरीका समझेंगे. ये भी समझेंगे कि क्या कोई सीमा भी है कि क्या काम करने वाले किसी व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए? क्या Hydration की भी अति होती है? मिलेंगे सारे सवालों के जवाब, एपिसोड अंत तक सुनिएगा! Producer & Host - Manav Dev Rawat Sound- Suraj Singh

    33 min
  4. अंडकोष में गांठ, सूजन या भारीपन? लड़के IGNORE न करें! हो सकता है टेस्टिकुलर कैंसर: हेलो डॉक्टर

    10 mai

    अंडकोष में गांठ, सूजन या भारीपन? लड़के IGNORE न करें! हो सकता है टेस्टिकुलर कैंसर: हेलो डॉक्टर

    टेस्टिकुलर कैंसर क्या होता है? यह शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है? यह कैंसर कितनी आम बीमारी है, खासकर भारत में? किन उम्र के पुरुषों में इसका खतरा ज्यादा होता है?टेस्टिकुलर कैंसर होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या लाइफस्टाइल, जैसे धूम्रपान, शराब, मोबाइल रखना आदि का इससे कोई संबंध है? जिन लोगों में बचपन में अंडकोष नीचे नहीं उतरे इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? क्या इसमें दर्द होता है या बिना दर्द के भी गांठ बन सकती है? अगर किसी को अंडकोष में सूजन या भारीपन लगे तो क्या तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए? टेस्टिकुलर कैंसर की जांच कैसे की जाती है? क्या घर पर खुद से इसे पहचान सकते हैं? अगर हाँ, तो कैसे? कौन-कौन से टेस्ट जरूरी होते हैं? इसका इलाज कैसे किया जाता है? सर्जरी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन? अगर एक अंडकोष निकालना पड़े तो क्या सामान्य जीवन पर असर पड़ता है? इलाज के बाद मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है या यह दोबारा लौट सकता है? क्या टेस्टिकुलर कैंसर का असर फर्टिलिटी पर पड़ता है? इलाज के बाद सेक्स लाइफ पर कोई असर पड़ता है? क्या इलाज से पहले स्पर्म फ्रीज करवाना एक अच्छा विकल्प है? क्या टेस्टिकुलर कैंसर से बचाव संभव है? पुरुषों को कितनी बार self-examination करना चाहिए? किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? क्या टाइट अंडरवियर पहनने से कैंसर का खतरा बढ़ता है? क्या यह सिर्फ बुजुर्गों को होता है या युवाओं में भी आम है? क्या चोट लगने से टेस्टिकुलर कैंसर हो सकता है? इस बीमारी के साथ मानसिक रूप से कैसे डील करें? क्या मरीजों को शर्म या झिझक की वजह से इलाज में देरी होती है? परिवार और पार्टनर की क्या भूमिका होनी चाहिए? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Indraprastha Apollo Hospital के यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. हर्षित गर्ग से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन/सूरज

    30 min
  5. हीट वेव का हमला! धूप में निकलने से पहले ये उपाय कर लिया तो नहीं लगेगी लू: हेलो डॉक्टर

    3 mai

    हीट वेव का हमला! धूप में निकलने से पहले ये उपाय कर लिया तो नहीं लगेगी लू: हेलो डॉक्टर

    हीट वेव क्या होती है? सामान्य गर्मी और हीट वेव में क्या फर्क है? किन महीनों में हीट वेव का खतरा सबसे ज्यादा रहता है? हीट वेव के पीछे मुख्य कारण क्या हैं? हीट वेव का शरीर पर क्या असर पड़ता है? हीट स्ट्रोक क्या होता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? किन लोगों को हीट वेव से सबसे ज्यादा खतरा होता है? अगर किसी को हीट स्ट्रोक हो जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए? हीट वेव से बचने के लिए आम लोगों को क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए? दिन के किस समय बाहर निकलने से बचना चाहिए? क्या सिर्फ पानी पीना काफी है या ORS/नमक-चीनी का घोल भी जरूरी है? कपड़ों और खान-पान में क्या बदलाव करने चाहिए? क्या भारत के शहर इस बढ़ती गर्मी के लिए तैयार हैं? क्या लू लगना और हीट स्ट्रोक एक ही चीज़ हैं? ग्रामीण और शहरी इलाकों में हीट वेव का असर कैसे अलग होता है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉक्टर स्वाति माहेश्वरी से. What is a heat wave? What is the difference between normal heat and a heat wave? In which months is the risk of heat waves the highest? What are the main causes behind heat waves? How does a heat wave affect the human body? What is heat stroke and what are its early symptoms? Who is most at risk during a heat wave? If someone gets heat stroke, what should be done immediately? What precautions should people take to stay safe during a heat wave? At what time of the day should we avoid going outside? Is drinking only water enough, or should we also take ORS or salt-sugar solution? What changes should we make in our clothing and diet? Are Indian cities prepared for rising heat? Are “loo” and heat stroke the same thing? How is the impact of heat waves different in rural and urban areas? Find answers to all these questions in this episode of Hello Doctor, with Dr. Swati Maheshwari, Director of Internal Medicine at Fortis Hospital, Manesar. Host/Producer: Atul Tiwari Sound: Rohan

    27 min
  6. बार-बार थकान, जोड़ों में दर्द? हो सकता है लूपस! लक्षण, कारण और इलाज जानिए: हेलो डॉक्टर

    26 avr.

    बार-बार थकान, जोड़ों में दर्द? हो सकता है लूपस! लक्षण, कारण और इलाज जानिए: हेलो डॉक्टर

    लूपस क्या होता है? क्या लूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है? इसका मतलब क्या होता है? भारत में लूपस कितना आम है? किन लोगों में लूपस होने का खतरा ज्यादा होता है? क्या लूपस और दूसरी ऑटोइम्यून बीमारियाँ साथ में हो सकती हैं? लूपस के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? क्या लूपस के लक्षण हर मरीज में अलग-अलग हो सकते हैं? चेहरे पर जो तितली जैसा रैश आता है, वो क्या होता है? किन लक्षणों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं? लूपस होने का मुख्य कारण क्या है? क्या यह बीमारी जेनेटिक होती है? क्या तनाव, धूप या इंफेक्शन से लूपस ट्रिगर हो सकता है? लूपस की पहचान कैसे होती है? कौन-कौन से टेस्ट जरूरी हैं? क्या लूपस को पहचानने में देरी होती है? क्यों? क्या लूपस पूरी तरह ठीक हो सकता है? इसका इलाज कैसे किया जाता है? क्या मरीज सामान्य जिंदगी जी सकता है? दवाओं के साइड इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं? क्या लूपस में बाल झड़ना स्थायी होता है या वापस आ सकते हैं? लूपस के मरीजों को क्या-क्या परहेज करना चाहिए? क्या डाइट और एक्सरसाइज से फर्क पड़ता है? धूप से बचाव कितना जरूरी है? क्या लूपस जानलेवा हो सकता है? किन अंगों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है? गर्भावस्था में लूपस का क्या प्रभाव पड़ता है? स्टेरॉयड दवाओं को लेकर लोगों में डर होता है क्या ये सही है? मरीज और उसके परिवार को मानसिक रूप से कैसे तैयार रहना चाहिए? समाज में लूपस को लेकर जागरूकता कितनी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए Dr. Danveer Bhadu (Assistant Professor, Department of Rheumatology, AIIMS, New Delhi) से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल साउंड मिक्स : रोहन What is lupus? Is lupus an autoimmune disease? What does that actually mean? How common is lupus in India? Who is at higher risk of developing lupus? Can lupus occur along with other autoimmune diseases? What are the early symptoms of lupus? Can symptoms vary from patient to patient? What is the butterfly-shaped rash that appears on the face? Which symptoms are often ignored by people? What is the main cause of lupus? Is it a genetic disease? Can stress, sunlight, or infections trigger lupus? How is lupus diagnosed? What tests are required? Is there often a delay in diagnosis—and why? Can lupus be completely cured? How is it treated? Can patients live a normal life? What are the possible side effects of medications? Is hair loss in lupus permanent, or can hair grow back? What precautions should lupus patients take? Do diet and exercise make a difference? How important is protection from sunlight? Can lupus be life-threatening? Which organs are most affected? What impact does lupus have during pregnancy? There is often fear around steroid medications—is that justified? How should patients and their families prepare mentally? How much awareness is there about lupus in society? Get answers to all these questions from Dr. Danveer Bhadu (Assistant Professor, Department of Rheumatology, AIIMS, New Delhi). Host/Producer: Atul Sound Mix: Rohan

    30 min
  7. गले के दर्द और टॉन्सिल में क्या फर्क है? टॉन्सिल में सूजन का कारण, लक्षण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्ट

    19 avr.

    गले के दर्द और टॉन्सिल में क्या फर्क है? टॉन्सिल में सूजन का कारण, लक्षण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्ट

    टॉन्सिल क्या होते हैं और शरीर में इनका काम क्या है? क्या टॉन्सिल कोई बीमारी है या शरीर का सामान्य हिस्सा? बच्चों में टॉन्सिल की समस्या ज़्यादा क्यों होती है? टॉन्सिल में सूजन किन कारणों से होती है? क्या यह ज़्यादातर वायरल होता है या बैक्टीरियल? बार-बार टॉन्सिल होने के पीछे क्या वजह हो सकती है? क्या ठंडी चीजें (आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक) सच में टॉन्सिल बढ़ाती हैं या यह मिथ है? टॉन्सिल के सामान्य लक्षण क्या होते हैं? गले में दर्द और टॉन्सिल में कैसे फर्क करें? कब हमें समझना चाहिए कि यह सीरियस हो रहा है? क्या टॉन्सिल में बुखार और कान दर्द भी हो सकता है? डॉक्टर टॉन्सिल की पहचान कैसे करते हैं? क्या कोई टेस्ट ज़रूरी होता है? टॉन्सिल का इलाज कैसे किया जाता है घर पर और मेडिकल दोनों तरीके? क्या हर बार एंटीबायोटिक लेना जरूरी होता है? बार-बार होने पर क्या लॉन्ग-टर्म ट्रीटमेंट होता है? किन मामलों में टॉन्सिल ऑपरेशन जरूरी हो जाता है? क्या टॉन्सिल हटाने से इम्यूनिटी पर असर पड़ता है? ऑपरेशन के बाद रिकवरी में कितना समय लगता है? क्या बड़े लोगों के लिए भी यह सर्जरी सुरक्षित है? क्या ठंडा पानी पीने से टॉन्सिल बढ़ जाते हैं? क्या टॉन्सिल होने पर हमेशा ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय है? क्या घरेलू नुस्खे सच में असर करते हैं? टॉन्सिल से बचाव के लिए रोजमर्रा में क्या सावधानियां रखनी चाहिए? ऐसे स्भी सवालों के जवाब जानिए, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के ENT डॉक्टर अनिल कुमार राय से. होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन What are tonsils, and what is their function in the body? Are tonsils a medical condition, or are they a normal part of the body? Why do children tend to experience tonsil-related issues more frequently? What causes tonsils to become inflamed? Is this condition primarily viral or bacterial in nature? What could be the underlying reasons for recurrent tonsil problems? Do cold items (such as ice cream or cold drinks) genuinely aggravate tonsils, or is this merely a myth? What are the common symptoms associated with tonsil issues? How can one distinguish between a general sore throat and a tonsil-related condition? At what point should one recognize that the condition is becoming serious? Can tonsil issues also be accompanied by fever and ear pain? How do doctors diagnose tonsil-related conditions? Are any specific diagnostic tests required? How are tonsil conditions treated—both through home remedies and medical interventions? Is it necessary to take antibiotics every time? If the condition recurs frequently, is there a long-term treatment plan available? In which specific cases does surgery to remove the tonsils become necessary? Does the removal of tonsils have any impact on one's immunity? How long does the recovery process typically take following the surgery? Is this surgical procedure safe for adults as well? Does drinking cold water actually aggravate tonsils? Is surgery always the only viable solution when one suffers from tonsil issues? Do home remedies truly prove effective? What daily precautions should be taken to prevent tonsil-related problems? Get answers to all these questions and more from Dr. Anil Kumar Rai, an ENT Specialist at Fortis Greater Noida. Host/Producer: Atul Tiwari Sound Mix: Rohan

    21 min
  8. सिगरेट-गुटखा से पक्का होगा गले का कैंसर? आवाज़ बदलना है बीमारी का संकेत? जानिए इलाज : हेलो डॉक्टर

    12 avr.

    सिगरेट-गुटखा से पक्का होगा गले का कैंसर? आवाज़ बदलना है बीमारी का संकेत? जानिए इलाज : हेलो डॉक्टर

    थ्रोट कैंसर क्या होता है? यह शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित करता है? क्या यह एक ही तरह का कैंसर है या इसके अलग-अलग प्रकार होते हैं? थ्रोट कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? गले में खराश या आवाज बैठना कब चिंता की बात हो सकती है? निगलने में दिक्कत या गले में गांठ! इन संकेतों को लोग अक्सर नजरअंदाज क्यों करते हैं? थ्रोट कैंसर के मुख्य कारण क्या हैं? क्या सिर्फ धूम्रपान करने वालों को ही यह होता है? शराब और HPV वायरस का इसमें कितना योगदान है? क्या प्रदूषण या खान-पान भी जिम्मेदार हो सकते हैं? थ्रोट कैंसर की जांच कैसे की जाती है? बायोप्सी क्या होती है और यह क्यों जरूरी है? क्या कोई आसान टेस्ट है जिससे जल्दी पता चल सके? थ्रोट कैंसर का इलाज किन-किन तरीकों से होता है? सर्जरी, रेडिएशन और कीमोथेरेपी में क्या फर्क है? क्या इलाज के बाद आवाज या बोलने की क्षमता प्रभावित होती है? इलाज के दौरान मरीज को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? क्या थ्रोट कैंसर पूरी तरह से रोका जा सकता है? किन आदतों से इसका खतरा कम किया जा सकता है? क्या HPV वैक्सीन इससे बचाव में मदद करती है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए शारदा हॉस्पिटल के ऑनकोलजिस्ट Dr. Anil Thakwani से. प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी साउंड मिक्स : रोहन What is throat cancer? Which parts of the body does it affect? Is it a single type of cancer, or are there different kinds? What are the early symptoms of throat cancer? When should a sore throat or a hoarse voice become a cause for concern? Difficulty in swallowing or a lump in the throat—why do people often ignore these warning signs? What are the main causes of throat cancer? Does it only affect smokers, or are there other risk factors? How much do alcohol and the HPV virus contribute? Can pollution or dietary habits also play a role? How is throat cancer diagnosed? What is a biopsy, and why is it important? Is there any simple test that can help detect it early? What are the treatment options for throat cancer? What is the difference between surgery, radiation therapy, and chemotherapy? Does treatment affect a person’s voice or ability to speak? What challenges do patients face during treatment? Can throat cancer be completely prevented? Which habits can help reduce the risk? Does the HPV vaccine offer protection? Find answers to all these questions with oncologist Dr. Anil Thakwani from Sharda Care Hospital. Producer/Host: Atul Tiwari Sound Mix: Rohan

    24 min

À propos

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems. No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday. हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.

Plus de contenus par Aaj Tak Radio

Vous aimeriez peut‑être aussi