Padhaku Nitin

Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein. कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी की पूरी सभ्यता चुपचाप कैसे मिट जाती है? भाषा के ग्रामर से मिले कब, क्यों, कैसे, कहां, किसने ऐसे शब्द हैं जो सेंटेंस में जुड़ जाएँ तो सवाल पैदा करते हैं और सवालों के बारे में आइंस्टीन ने कहा था- The important thing is not to stop questioning. पढ़ाकू नितिन ऐसा ही पॉडकास्ट है जिसमें किसी टॉपिक का रेशा रेशा खुलने तक हम सवाल पूछने से थकते नहीं.

  1. 11 hr ago

    मुगलों से अंग्रेजों तक: कैसे बदली दिल्ली? Chandni Chowk, उजड़े किलों से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की कहानी Ft. Swa

    दुनिया को एक Tourist की नज़र से नहीं, बल्कि एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice हो सकता है. इसलिए जब भी कहीं आप घूमने जाएं, तो उस जगह के इतिहास को पढ़कर जाएं - ताकि कोई कहानी, कोई किस्सा और कोई महत्वपूर्ण detail मिस न हो जाए. दिल्ली सिर्फ भारत की राजधानी नहीं, बल्कि कई सदियों और कई शहरों की कहानी अपने भीतर समेटे हुए है. लाल किले और Chandni Chowk से लेकर दिल्ली के उजड़े किलों तक, इस शहर की हर इमारत के पीछे इतिहास की एक दिलचस्प कहानी छिपी है. इस एपिसोड में जानेंगे कि राष्ट्रपति भवन सांची स्तूप जैसा क्यों दिखाई देता है? दिल्ली के किलों का इतिहास क्या है? मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक दिल्ली कैसे बदली? शाहजहां, मुमताज, औरंगजेब और नादिर शाह ने दिल्ली की कहानी को कैसे बदला? और Chandni Chowk से लेकर ब्रिटिश राज में बने राष्ट्रपति भवन तक, आज की दिल्ली आखिर कैसे बनी? Padhaku Nitin के इस खास एपिसोड में Historian Swapna Liddle के साथ जानिए दिल्ली के इतिहास की ऐसी ही अनसुनी और दिलचस्प कहानियां. Credits: Producer: Manoj Rajpurohit Host: Nitin Thakur Sound: Rohan Bharti

    मुगलों से अंग्रेजों तक: कैसे बदली दिल्ली? Chandni Chowk, उजड़े किलों से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की कहानी Ft. Swa
  2. 3 Sept

    Lal Kot से लेकर Shahjanabad तक: Delhi के 7 किलों में छिपा है पूरा इतिहास Ft. Swapna Liddle : Padhaku Nitin

    दुनिया को एक Tourist की नज़र से ना देखकर, एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice साबित हो सकता है. इसलिए Padhaku Nitin का हमेशा से एक मानना रहा है कि जब भी कहीं घूमो, तो पढ़ लिखकर घूमो ताकि कोई डिटेल मिस न हो जाए। ताकि कोई कहानी कोई किस्सा, मिस न हो जाए। आप में से बहुत सारे लोग दिल्ली आये होंगे, कभी काम से, कभी रहने, या उसके बारे में ऐतिहासिक किस्से भी सुने ही होंगे। अगर नहीं आए हैं तो जरूर आइए। यहां घूमिये, क्योंकि अगर आप हिस्ट्री प्रेमी हैं तो दिल्ली से दूर नहीं रह सकते। Padhaku Nitin के इस एपिसोड में कोशिश है कि दिल्ली की इस कहानी को 8 शहरों की कहानी के ज़रिए समझा जाए। कैसे तोमरों चौहानों की बसाई ढिल्लिका, सिरी, तुगलकाबाद, दीनपनाह, शाहजहानाबाद और आखिर में दिल्ली बनी! और ये कहानी सुनाने के लिए हमारे साथ है दिल्ली के इतिहास पर कम से कम आधा दर्जन किताब लिखने वाली हिस्टोरियन स्वप्ना लिडल। उनका स्वागत। आपका स्वागत है और एपिसोड दो हिस्सों में है, मन लगाकर सुनियेगा इस एपिसोड का अगला हिस्सा मिलेगा अगले हफ़्ते! Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Rohan Bharti

    Lal Kot से लेकर Shahjanabad तक: Delhi के 7 किलों में छिपा है पूरा इतिहास Ft. Swapna Liddle : Padhaku Nitin
  3. 27 Aug

    यहां मिलेगी Operation Sindoor Documentary के आगे की कहानी! : Padhaku Nitin Podcast

    Discovery ने 15 Aug को एक 2 part की Documentary Series रिलीज़ की है, Operation Sindoor पर. जिसका नाम है Declassified. Operation Sindoor मई 2025 में हुआ था, आपने हमने.. सबने उसे अपनी स्क्रीन्स पर देखा ही था.. लेकिन तबसे लेकर अब तक Operation से जुड़ी ऐसी बहुत सी Details थीं जो अबतक सामने नहीं आईं थीं. Declassified उनमें से कुछ पर बात करती है. कुछ का इशारा करती है. लेकिन जब हमने वो documentary देखी तो महसूस हुआ कि इससे अब भी ऐसे बहुत से सवाल निकलते हैं. जिनका जवाब मुझे तो नहीं मालूम.. आपको भी शायद ना हो. तो Padhaku Nitin के इस एपिसोड में इन्हीं सवालों के जवाब पाने की कोशिश में हैं हम. साथ में हैं Senior Defence Journalist Sandeep Unnithan. आख़िरी बार इनसे जब ऑपरेशन सफ़ेद सागर पर बात की थी तो आपको बहुत पसंद आई थी.. इस बार भी एपिसोड अंत तक सुनिएगा. Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    यहां मिलेगी Operation Sindoor Documentary के आगे की कहानी! : Padhaku Nitin Podcast
  4. 20 Aug

    Population Problem के नाम पर आपको ये झूठ पढ़ा रही है सरकार! : Padhaku Nitin

    एक ज़माना था तब किसी देश के ताकतवर होने में एक अहम Factor होती थी उसकी Population. जिसकी जितनी Population उसकी उतनी बड़ी आर्मी.. उतने उसके पास काम करने वाले हाथ.. यानि एक बड़ा Asset. लेकिन बदलती दुनिया और बदलती कंडिशन के साथ.. हालात कुछ बदले भी हैं, अब Population हर सिर्फ़ एक Asset या Resource नहीं है. कई बार ये Liability भी है. कई सरकारों के लिए लगातार चिंता का विषय भी बना हुआ है.. ये Population भी अजीब चीज़ हुई है.. जिसके पास कम है.. वो बढ़ाने के लिए पैसा लगाने को तैयार है.. जैसे रूस, साउथ कोरिया.. दूसरी तरफ़ जिनके पास बहुत रहा.. उन्होंने इसे कंट्रोल करने के लिए पैसा लगाया.. जैसे चीन और एक दौर में भारत भी.. और जिन देशों ने अपने एक Asset को मैनेज करना सीख लिया.. उनकी हो गई चांदी.. तो आज पढ़ाकू नितिन के इस एपिसोड में Population को ही समझते हैं.. किसी के लिए Asset.. किसी के लिए Liability क्यों हैं? एक तरफ़ लगातार बढ़ती Population लेकिन दूसरी तरफ़ लगातार गिरती Fertility Rate.. चिंता का विषय क्यों है.. ऐसा क्यों है कि कुछ देश इतने भारी है जनसंख्या के लिहाज़ से.. कुछ इतने हल्के क्यों? क्योंकि ये बात वो है जो सड़क से लेकर संसद तक.. घर से लेकर Policy level तक. एक सबसे इंपोर्टेंट फैक्टर है. समझाने के लिए हमारे सामने हैं इन मामलों की एक्सपर्ट पूनम मुतरेजा.. Population Foundation of India नाम के Think Tank की Executive Director. ActionAid International and ActionAid India की Governing Council and Board Member.. National Academies of Sciences, Engineering, and Medicine (Washington DC) की भी मेंबर रहीं. और Grassroot लेवल पर घूम कर इस मुद्दे को समझा… Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Rohan Bharti

    Population Problem के नाम पर आपको ये झूठ पढ़ा रही है सरकार! : Padhaku Nitin
  5. 13 Aug

    Asstag की कहानी, मोहल्ले के क़िस्से और UP-Bihar वालों की Insecurity Ft. Kushal Dubey : Padhaku Nitin

    Asstag का नाम सुना होगा आपने.. कमाल का कंटेट बनाते हैं ये … अगर नहीं देखा है.. तो खोज के देखिए.. क्योंकि Asstag की कहानी इस बात का प्रमाण है.. अब हर टैलेंट को मुंबई का मुंह नहीं ताकना पड़ता.. अब रास्ते खोजे ही नहीं.. खोदे भी जा सकते हैं. और आज हमारे साथ हैं इसी Asstag के Cofounder.. Content Creator.. क्रिकेटप्रेमी.. और शानदार Actor, Kushal Dubey. एक छोटा सा डिस्कलेमर दे दूं आपको.. Kushal के बारे में कल रात पढ़ते हुए मुझे यही समझ आया है कि Instagram पर आपको हंसाने वाले Kushal की Personality का सिर्फ़ एक हिस्सा है Asstag का कंटेंट.. क्योंकि यही कुशल, एक रंगकर्मी रहे हैं. Bhartendu Natya Academy में एक्टिंग की पढ़ाई की है.. गलियों में नुक्कड़ नाटक से लेकर.. स्टेज पर जयशंकर प्रसाद के नाटक करने तक. सुनने में आया है तगड़े फिल्मची है.. एक फिल्म ‘संतोष’ के चलते कान्स का मुंह भी देख आएं हैं. मुंह दिखाई नाम की एक शानदार यूट्यूब सीरीज़ भी बना चुके हैं. तो Padhaku Nitin के इस एपिसोड में Kushal Dubey से सिर्फ़ Acting की बात ही नहीं.. सुनिए उन किताबों, नाटकों, संगीत, सिनेमा और जौनपुर के उन किरदारों की.. जिन्होंने Kushal Dubey को बनाया.. Credits: Producer: Manav Dev Rawat Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    Asstag की कहानी, मोहल्ले के क़िस्से और UP-Bihar वालों की Insecurity Ft. Kushal Dubey : Padhaku Nitin
  6. 6 Aug

    Op. Safed Sagar: Pakistan का Secret Plan और IAF के सबसे खतरनाक Mission से कैसे पलटा Kargil War?

    साल 1999 का कारगिल युद्ध सिर्फ पहाड़ों पर नहीं, बल्कि आसमान में भी लड़ा गया था. भारतीय वायुसेना को 18,000 फीट की ऊंचाई पर बेहद मुश्किल हालात में लड़ना पड़ा. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि दुश्मन पर हमला करना था, लेकिन लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार नहीं करनी थी. इसी मिशन को नाम दिया गया ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar). इस एपिसोड में जानिए कि पाकिस्तान ने कारगिल की योजना कैसे बनाई, भारतीय वायुसेना को कब और क्यों बुलाया गया, मिराज-2000 ने युद्ध का रुख कैसे बदल दिया, टाइगर हिल पर हुई एयर स्ट्राइक क्यों इतनी अहम थी और इज़राइल ने भारत की किस तरह मदद की. साथ ही समझिए कि भारतीय पायलटों ने LoC पार किए बिना दुश्मन के ठिकानों को कैसे निशाना बनाया. इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं सीनियर डिफेंस जर्नलिस्ट संदीप उन्नीथन, जिन्होंने कई सालों तक भारत की डिफेंस और सिक्योरिटी को कवर किया है. अगर आप कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना के सबसे अहम ऑपरेशन की पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो इस एपिसोड को आखिर तक ज़रूर देखें. Producer: Manoj Rajpurohit Host: Nitin Thakur Sound: Rohan Bharti

    Op. Safed Sagar: Pakistan का Secret Plan और IAF के सबसे खतरनाक Mission से कैसे पलटा Kargil War?
  7. 30 Jul

    Padhaku Nitin में लगी SK Sir की Class: RJ से Aspirants तक, TVF और Anurag Kashyap के मज़ेदार किस्से

    Aspirants TVF की उन चुनिंदा web series में से एक है, जिसे एक बार देखने के बाद उसके किरदार और उनकी कहानियां लंबे समय तक आपके साथ ठहर जाती हैं. Old Rajinder Nagar में रहकर UPSC की तैयारी करते तीन दोस्तों की कहानी ने लाखों दर्शकों को खुद से जोड़ा. इसी दुनिया में एक किरदार था Shwetketu Jha यानी SK Sir का - स्टूडेंट्स के बीच पॉपुलर, दोस्तों और रिश्तों की उलझनों के बीच फंसा एक ऐसा किरदार, जिसने अपनी सादगी और emotions से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. Padhaku Nitin के इस episode में हमारे साथ हैं Abhilash Thapliyal. बातचीत सिर्फ Aspirants या SK Sir तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके पूरे सफ़र को पढ़ने की कोशिश होगी - RJ की दुनिया से acting तक, TVF के किस्से, Aspirants का सफ़र, Anurag Kashyap के साथ काम करने का अनुभव और फिल्मों की दुनिया के Behind-the-Scenes किस्से. Credits: Producer: Manoj Rajpurohit Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    Padhaku Nitin में लगी SK Sir की Class: RJ से Aspirants तक, TVF और Anurag Kashyap के मज़ेदार किस्से
  8. 23 Jul

    Delhi, Bengaluru क्यों बसे और क्यों उजड़ गया Hampi? Untold History of Indian History

    पैसा और व्यापार... दुनिया की असली ताकत यही है. लेकिन जब हम इतिहास की बात करते हैं, तो अक्सर इस सबसे अहम पहलू को नज़रअंदाज़ कर देते हैं. हम राजाओं के युद्ध, संधियां, नीतियां और राजनीति तो याद रखते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि इन सबके पीछे भी आखिरकार पैसा ही काम कर रहा था. इतिहास को देखने का यही नया नज़रिया देती है 'The Wealth Networks'. ये किताब इतिहास के बारे में बता तो रही है, लेकिन एक नई अप्रोच के साथ. लेखक का कहना है कि अगर इतिहास को सच में समझना है, तो पैसे का रास्ता ट्रेस कीजिए. जहां पैसा गया, वहीं इतिहास बना. आख़िर दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और तिरुपति जैसे शहर वहीं क्यों बसे? एलोरा और अजंता की गुफाएं उसी जगह क्यों बनीं? खजुराहो वीरान क्यों हो गया? और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज़ आज जो अहम है, ये इतिहास में इतना अहम क्यों था? इन्हीं सवालों के जवाब देंगे 'The Wealth Networks' के लेखक अक्षय चव्हाण, इस खास बातचीत में. Credits: Producer: Manoj Rajpurohit Host: Nitin Thakur Sound: Suraj Singh

    Delhi, Bengaluru  क्यों बसे और क्यों उजड़ गया Hampi? Untold History of Indian History

About

Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein. कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी की पूरी सभ्यता चुपचाप कैसे मिट जाती है? भाषा के ग्रामर से मिले कब, क्यों, कैसे, कहां, किसने ऐसे शब्द हैं जो सेंटेंस में जुड़ जाएँ तो सवाल पैदा करते हैं और सवालों के बारे में आइंस्टीन ने कहा था- The important thing is not to stop questioning. पढ़ाकू नितिन ऐसा ही पॉडकास्ट है जिसमें किसी टॉपिक का रेशा रेशा खुलने तक हम सवाल पूछने से थकते नहीं.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like