Reporters Off Air

What really happens behind the camera? While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered. Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now. Off the record. On the ground. Straight from the frontlines. टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.

  1. TMC में टूट के लिए अमित शाह की फील्डिंग, ममता का प्लान और केजरीवाल का गेम: Reporters Off Air

    20 hr ago

    TMC में टूट के लिए अमित शाह की फील्डिंग, ममता का प्लान और केजरीवाल का गेम: Reporters Off Air

    पॉलिटिकल गलियारों में हलचल तेज है और खबरें इतनी कि पैर रखने की जगह नहीं! शुरुआत बंगाल से, जहां सत्ता की कुर्सी खिसके अभी 50 दिन भी नहीं हुए कि टीएमसी में 'हम साथ-साथ हैं' वाला ड्रामा खत्म हो चुका है. विधायक तो गए ही, अब सांसद भी लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखकर कह रहे हैं कि हमें अपनों से दूर अलग सीट चाहिए. इस बगावत के बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. ममता और अभिषेक बनर्जी ने जब सोनिया-राहुल गांधी से मुलाकात की, तो क्या गिले-शिकवे दूर हुए या बात और उलझ गई? इस पर से पर्दा उठाएंगे. साथ ही बताएंगे कि केजरीवाल यूपी और पंजाब में चुपचाप क्या बिसात बिछा रहे हैं, और पंजाब को लेकर अमित शाह और राहुल गांधी की नजरें कहां टिकी हैं? यूपी के PDA का गणित और योगी सरकार की रणनीति भी आज हमारे रडार पर है. तो देर किस बात की? राजनीति के वो किस्से जो कैमरे के पीछे रह जाते हैं, उन्हें जानने के लिए देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का ये पूरा एपिसोड. आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, संजय शर्मा, अमित भारद्वाज, राहुल गौतम और पीयूष मिश्रा के साथ. Producer- Ankit Reporters - Aishwarya Paliwal, Sanjay Sharma, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra & Rahul Gautam Sound - Aman Pal

    1hr 23min
  2. ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया और TMC में टूट का फायदा BJP कैसे उठाएगी?: Reporters Off Air

    5 Jun

    ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया और TMC में टूट का फायदा BJP कैसे उठाएगी?: Reporters Off Air

    देश में इन दिनों न सिर्फ सूबे की सरकारें बदल रही हैं, बल्कि विपक्ष कौन होगा, यह कहना भी मुश्किल हो गया है. पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हुए घटनाक्रम इसी ओर इशारा कर रहे हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया. इन सबके बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ, तो बात उसकी भी होगी. कर्नाटक में डीके शिवकुमार की कैबिनेट बनते ही बिखरने क्यों लगी? इस पर भी रोशनी डालेंगे. साथ ही, के. अन्नामलाई के बहाने तमिलनाडु की सियासत को भी समझेंगे. इसके अलावा भी कई किस्से और कहानियां होंगी. सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह पूरा एपिसोड, आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, अमित भारद्वाज, राहुल गौतम, पीयूष मिश्रा और सुशांत मेहरा के साथ. Producer- Ankit Reporters -Aishwarya Paliwal, Amit Bhardwaj, Piyush Mishra, Rahul Gautam & Sushant Mehra Sound - Rohan Bharti

    1hr 13min
  3. राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को कैसे मनाया और नीट पर सरकार से क्या भूल हुई?: Reporters Off Air

    29 May

    राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को कैसे मनाया और नीट पर सरकार से क्या भूल हुई?: Reporters Off Air

    आजतक रेडियो पॉडकास्ट पर आप देख और सुन रहे हैं 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर'. इस हफ्ते की अंदरूनी राजनीतिक हलचल, कर्नाटक के सियासी ड्रामे की सबसे बड़ी खबरें और चुनावी गलियारों की पूरी इनसाइड स्टोरी लेकर हाजिर हैं हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम. क्या कर्नाटक का 'नाटक' सुलझने के पीछे कोई बड़ा 'जादू' है? क्या राहुल गांधी के एक गुप्त ऑफर ने सिद्धारमैया का मन बदल दिया? जानिए कैसे आजतक ने बाकी सबसे 2 घंटे पहले ही वो बड़ी खबरें ब्रेक कर दीं, जिसने सबको चौंका दिया. आखिर आजतक सबसे पहले न्यूज़ कैसे ब्रेक करता है? इसके अलावा, NEET और CBSE के छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी बात होगी. साथ ही, SIR को लेकर गली-गली में जो शोर मचा है, उसे भी टटोलेंगे. तो सुनिए और देखिए पूरा एपिसोड. Producer- Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra & Rahul Gautam Sound- Aman Pal

    1hr 22min
  4. विपक्ष को किससे मिल रहा है तगड़ा कॉम्पिटिशन और मोदी सरकार से किसकी विदाई तय?: Reporters Off Air

    22 May

    विपक्ष को किससे मिल रहा है तगड़ा कॉम्पिटिशन और मोदी सरकार से किसकी विदाई तय?: Reporters Off Air

    आजतक रेडियो पॉडकास्ट पर आप देख और सुन रहे हैं 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर'. इस हफ्ते की अंदरूनी राजनीतिक हलचल, चुनावी गलियारों की सबसे बड़ी खबरें और सोशल मीडिया के नए 'ट्रेंड्स' की पूरी इनसाइड स्टोरी लेकर हाजिर हैं हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम. क्या टीम मोदी बदलने वाली है? टीम मोदी से कौन होगा बाहर? कैबिनेट की बैठक के बीच मोदी-मेलोडी की चर्चा और विपक्ष के तीखे सवालों के पीछे का असली सच क्या है? देश में ईंधन संकट, दिल्ली की हड़ताल और NEET विवाद पर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के अंदरूनी फैक्ट्स. साथ ही इस एपिसोड में जानिए सोशल मीडिया पर बज बनाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' का असल सच! यह कहां से आई, इसके पीछे कौन है, इसकी असली मंशा क्या है और क्या यह चुनाव जीत पाएगी? अंत में बात यूपी चुनाव की भी होगी. साथ ही आपके कमेंट्स भी पढ़े जाएंगे, तो सुनिए और देखिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' का यह पूरा एपिसोड. Producer- Ankit Dwivedi Host - Mausami Singh Sound- Aman Pal

    1hr 21min
  5. नीट पेपर लीक 2026 का पूरा खेल और केरल में कैसे कटा केसी वेणुगोपाल का पत्ता?: Reporters Off Air

    15 May

    नीट पेपर लीक 2026 का पूरा खेल और केरल में कैसे कटा केसी वेणुगोपाल का पत्ता?: Reporters Off Air

    देश में इस वक्त सियासी और सामाजिक पारा चरम पर है. एक तरफ NEET पेपर लीक को लेकर देश भर के छात्र, उनके माता-पिता और अलग-अलग छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे हैं. राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है और कड़ियां जोड़ने में जुटी है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार सफाई दे रहे हैं, तो वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुखिया मीडिया के सवालों से बचते नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को गोल्ड से लेकर पेट्रोल तक को लेकर नसीहतें दे रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम आने वाले दिनों में और बढ़ने वाले हैं? अंत में बात केरलम की भी होगी, जहां लंबी मीटिंग के बाद कांग्रेस की तरफ से वी.डी. सतीशन का नाम सीएम के रूप में सामने आया है. इसके अंदर की पूरी बात ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में सुनिए आजतक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा, अनमोल बाली और अमित भारद्वाज के साथ. Producer- Ankit Dwivedi Host - Aishwarya Paliwal Sound- Aman Pal

    1hr 22min
  6. बंगाल में शुभेंदु के बाद किसकी लगेगी लॉटरी और तमिलनाडु के विजय का CM प्लान: Reporters Off Air

    9 May

    बंगाल में शुभेंदु के बाद किसकी लगेगी लॉटरी और तमिलनाडु के विजय का CM प्लान: Reporters Off Air

    5 राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद हर जगह सरकार बनाने की कवायद जारी है. कहीं 'जादुई आंकड़े' जुटाए जा रहे हैं, तो कहीं 'सीएम की कुर्सी' के नाम पर मंथन चल रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी कौन होगा? ये जानकारी कोलकाता से पीयूष मिश्रा देंगे. स्टूडियो से मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज बताएंगे कि क्या कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी को चुनाव हरवाया? तमिलनाडु में विजय नंबर कैसे जुटाएंगे? 'इंडिया' गठबंधन का अब क्या होगा और केरल का नया सीएम कौन बनेगा? साथ ही, अंत में बात यूपी की भी होगी. तो सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड. Producer- Ankit Dwivedi Host - Mausami Singh Sound- Rohan Bharti

    1hr 33min
  7. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का रास्ता क्या ममता बनर्जी के अपनों ने ही बनाया?: Reporters Off Air

    5 May

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी का रास्ता क्या ममता बनर्जी के अपनों ने ही बनाया?: Reporters Off Air

    5 राज्यों के चुनावी नतीजों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल ला दिया है. सत्ता के गलियारों में बदलाव की लहर है. आखिर कैसे 'दीदी' का अजेय किला एक के बाद एक ढहता चला गया? जिस 'ममता मैजिक' के भरोसे तृणमूल आश्वस्त थी, आखिर वह कहां विफल रहा? ममता बनर्जी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि बंगाल की माटी पर बीजेपी इस कदर पैर पसारेगी. आखिर वे कौन से जमीनी बदलाव थे, जिन्होंने 'कमल' के लिए रास्ता तैयार किया? ममता के अपने ही कैंप में बीजेपी ने कैसे सेंध लगाई? नंदीग्राम से शुरू हुई यह दरार मालदा तक कैसे पहुंच गई और देखते ही देखते टीएमसी के कई मजबूत किले ताश के पत्तों की तरह बिखर गए? साथ ही, बात केरलम और तमिलनाडु में हुए सत्ता परिवर्तन की भी होगी. कोलकाता से सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ का यह एपिसोड, जिसमें हम आपको केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम भी ले चलेंगे. पूरा एपिसोड सुनिए आजतक के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा, राहुल गौतम, मुनीष पांडेय, इंदिरा चक्रवर्ती और अमित भारद्वाज के साथ. Producer- Ankit Dwivedi Host - Munish Pandey Sound- Rohan Bharti

    1hr 4min
  8. पश्चिम बंगाल के Exit Polls से तमिलनाडु के Vijay तक, हर बड़े दावे का Analysis: Reporters Off Air

    1 May

    पश्चिम बंगाल के Exit Polls से तमिलनाडु के Vijay तक, हर बड़े दावे का Analysis: Reporters Off Air

    पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का शोर अब थम चुका है और सबकी नजरें अब 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं. एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं और हर बार की तरह इन आंकड़ों ने दावों और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. कोई कह रहा है कि बंगाल में 'दीदी' की सत्ता बरकरार रहेगी, तो कोई कह रहा है कि इस बार 'कमल' का जादू चलेगा. लेकिन क्या ये पोल हकीकत में बदलेंगे? या 4 मई को कोई बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा? इस एपिसोड में हम केवल आंकड़ों की बात नहीं करेंगे, बल्कि दक्षिण की उस 'सुनामी' पर भी चर्चा करेंगे जिसका नाम है विजय. तमिल सिनेमा के 'थलपति' अब राजनीति के मैदान में हैं और उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने द्रविड़ राजनीति के स्थापित समीकरणों को कैसे हिला कर रख दिया है, इस पर होगी विस्तार से बात. क्या विजय तमिलनाडु में 'किंग' बनेंगे या 'किंगमेकर'? इन सभी सवालों के जवाब के साथ हाजिर हैं आजतक के दिग्गज रिपोर्टर्स संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और पीयूष मिश्रा. सुनिए 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. प्रड्यूसर - अंकित द्विवेदी होस्ट - संजय शर्मा साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती

    1hr 31min

Ratings & Reviews

5
out of 5
4 Ratings

About

What really happens behind the camera? While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered. Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now. Off the record. On the ground. Straight from the frontlines. टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like