Ballabol - The Cricket Podcast

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.

  1. 1 day ago

    व्हाइटवॉश के बाद कप्तानी पर सवाल, कोच की छुट्टी और लॉर्ड्स में विमेंस टीम की ऐतिहासिक जीत: बल्लाब

    Team India की Ireland और England में शर्मनाक हार के बाद क्या कोच नपेंगे? क्या गौतम गंभीर को कैप्टन श्रेयस अय्यर पसंद नहीं आ रहे? 'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं इंडियन क्रिकेट का पूरा पोस्टमार्टम! इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लगातार 6 टी20 मैच हारने और 'व्हाइटवॉश पे व्हाइटवॉश' झेलने के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है. क्या असिस्टेंट कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की छुट्टी होने वाली है? खराब फील्डिंग का जिम्मेदार कौन है? इसके साथ ही हम बात करेंगे हर्षित राणा की इंजरी और सिर्फ 3 पारियों के बाद वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किए जाने के चौंकाने वाले फैसले पर. लेकिन इस घोर निराशा के बीच, हमारी विमेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स (Lord's) में पहला ऐतिहासिक टेस्ट जीत लिया है. इस अविश्वसनीय जीत पर एक स्पेशल चर्चा. ग्लोबल क्रिकेट में भी बड़े भूचाल आए हैं—ब्रैंडन मैक्कुलम अब इंग्लैंड के टेस्ट कोच नहीं रहे, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे सफल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का पत्ता भी साफ़ हो गया है! क्या राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड टीम के नए कोच? इन सभी बड़े बदलावों के पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? जानिए इस बेहद दिलचस्प पॉडकास्ट में. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    व्हाइटवॉश के बाद कप्तानी पर सवाल, कोच की छुट्टी और लॉर्ड्स में विमेंस टीम की ऐतिहासिक जीत: बल्लाब
  2. 6 Jul

    Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल

    T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़्ट टारगेट क्यों हो जाते हैं, टीम मैनेजमेंट उनके साथ घोर अन्याय क्यों कर रहा और उनका प्लेइंग 11 में होना क्यों फ़ायदेमंद है? क्या वैभव सूर्यवंशी को पर्याप्त मौके मिलेंगे या भविष्य में उनका हश्र भी संजू की तरह होगा? RCB को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार की जगह ज़िम्बॉब्वे सीरीज में भी क्यों नहीं बनी? RCB की टीम से रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या जैसे प्लेयर क्यों नहीं चुने जा रहे? इसके अलावा नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, क्या उनका भी टिकट जल्द कट सकता है? रवि विश्नोई के ख़राब परफॉरमेंस के बाद सवाल ये भी है कि युजवेंद्र चहल को सेलेक्टर क्यों भूले बैठे हैं? IPL 2026 में विकेटलेस रहे मयंक यादव को किस बिनाह पर टीम में जगह मिली? साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने और बाबर आज़म के पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बनने पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

    Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल
  3. 29 Jun

    आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल

    T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? बल्लाबोल' (Ballabol) के इस बेहद धमाकेदार एपिसोड में सीनियर खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव क्रिकेट जगत में आए भूचाल का पूरा पोस्टमार्टम कर रहे हैं. बल्लाबोल के इस एपिसोड में चर्चा होगी— - आयरलैंड से भारत की हार के सबसे बड़े कारण - श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर क्यों सवाल उठ रहे हैं? - वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं हुआ? - विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने की बड़ी वजह - बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया? - आगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है? साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल
  4. 22 Jun

    T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल

    वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं? इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव 'बल्लाबोल' के इस खास एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सुलगते सवालों के जवाब दे रहे हैं. इन बड़े मुद्दों पर होगी बात: रोहित शर्मा की जगह कौन? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए? ओपनिंग स्लॉट के लिए वो 4 कौन से सबसे बड़े दावेदार हैं जिनकी वजह से सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में है? हार्दिक पंड्या पर बड़ा अपडेट: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई ODI टीम से क्या संकेत मिले हैं? हार्दिक पंड्या का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ और बीसीसीआई (BCCI) उनका विकल्प क्यों तलाश रही है? क्या हार्दिक पंड्या सच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स या CSK में जा रहे हैं? ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी की असली इनसाइड स्टोरी क्या है? विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल हो गई है? हरमनप्रीत कौर की सेना अब वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कैसे धूल चटा सकती है?क्रिकेट जगत की हर छोटी-बड़ी और अंदर की खबर जानने के लिए पॉडकास्ट को अंत तक सुनें. साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

    T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल
  5. 16 Jun

    वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल

    भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घटना का पोस्टमार्टम किया है। इस विवाद में आखिर किसकी ग़लती थी? क्या आजकल के युवा क्रिकेटर विराट कोहली की आक्रामकता को गलत तरीके से कॉपी कर रहे हैं? इसके साथ ही कप्तान तिलक वर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवालों, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे के इंडिया डेब्यू, इंडियन विमेंस टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के चांसेज़ और केन विलियम्सन के रिटायरमेंट पर हुई इस दिलचस्प चर्चा को अंत तक जरूर सुनिए! प्रड्यूस & होस्ट: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल
  6. 9 Jun

    अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल

    BCCI ने आगामी Ireland, England और Asian Games 2026 के लिए Indian T20 Team का ऐलान कर दिया है! लेकिन इस सिलेक्शन ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. World Cup जिताने वाले Suryakumar Yadav टीम से बाहर हैं, और Shreyas Iyer को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. आखिर Ajit Agarkar के इस बोल्ड फैसले के पीछे की क्या कहानी है?  कुमार केशव और निखिल नाज़ 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में चर्चा कर रहे हैं कि Shreyas Iyer कप्तानी की रेस कैसे जीते? युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को लेकर टीम इंडिया का क्या प्रोटेक्शन प्लान है और वो किसकी जगह Playing 11 में खेलेंगे? क्या Rajat Patidar के साथ नाइंसाफी हुई है? संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स इस फैसले को कैसे देख रहे हैं? इसके अलावा, पॉडकास्ट  में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच (India vs Afghanistan Test), मानव सुथार (Manav Suthar) की असल परीक्षा और Rishabh Pant के अगले बड़े माइलस्टोन पर भी पूरी बात की गई है. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड रिकॉर्ड & मिक्स: रोहन भारती

    अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल
  7. 1 Jun

    Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल

    लो भैया! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. जो टीम कभी 'चोकर्स' कहलाती थी, वो अब बैक-टू-बैक चैंपियन है. आखिर RCB की इस महाजीत की असली रेसिपी क्या है? चोकर्स से चैंपियंस बनने के सफर में उन्होंने क्या बड़े बदलाव किए और किंग विराट कोहली का वो माइंडसेट क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है? दूसरी तरफ, फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) की हार की सबसे बड़ी वजहें क्या रहीं? इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ सिर्फ RCB की जीत को डिकोड नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कई बड़े मुद्दों पर से पर्दा उठा रहे हैं. क्या रजत पाटीदार टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं? इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ऋषभ पंत की कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी क्या है और क्या अब कोच जस्टिन लैंगर का भी पत्ता साफ होने वाला है? साथ ही बात होगी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की, जिनकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर से हो रही है! क्या क्वालीफ़ायर 2 में वैभव के खिलाफ बॉडीलाइन गेंदबाजी करना GT की सही रणनीति थी? और खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट के भविष्य को सुधारने के लिए जो क्रांतिकारी बदलाव सुझाए हैं, उन पर देखिए यह बेहद दिलचस्प और बेबाक चर्चा!👉 'बल्लाबोल' को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं. होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल
  8. 28 May

    Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल

    वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स Qualifier 2 में पहुंच गया है. वैभव की सबसे बड़ी ख़ूबी क्या है, किस बॉलर के साथ उनका कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा, क्या उनका इंडिया डेब्यू नजदीक है, विदेशी पिचों पर भी क्या वो इतने ही क़ामयाब होंगे और क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है? RR की जीत से RCB क्यों ख़ुश होगी और गुजरात टाइटन्स क्या राजस्थान को रोक पाएगी? इसके अलावा मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या क्या CSK में जाने के संकेत दे रहे हैं, LSG कोच-कप्तान की खटपट कैसे ठीक कर सकता है और क्या संजू सैमसन CSK के नए कप्तान होंगे? सुनिए 'बल्लाबोल' में कुमार केशव और निखिल नाज़ की दिलचस्प बातचीत. साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

    Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल

About

Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up to date with all the action on and off the field! क्रिकेट का मज़ा उठाइये, आज तक रेडियो के नए पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के साथ. इसमें आपको मैच एनालिसिस के साथ, मज़ेदार इनसाइट्स, जोक्स और क़िस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे..हर सोमवार. पॉडकास्ट को सब्सक्राइब कर लीजिए और क्रिकेट के दरिया में कुमार केशव और मोहम्मद इक़बाल के साथ डुबकी लगाइए.

More From Aaj Tak Radio

You Might Also Like