Bargad

एक ऐसा show जहाँ सौरभ द्विवेदी के साथ होंगे हमारे weekend को ख़ास बनाने वाले हमारे Showman, सितारे और उस परदे के पीछे के Kingmakers से रूबरू होंगे और जानेंगे उनकी ज़िन्दगी के inspiring सफर/suffer को बड़े सुकून से। बरगद हर मंगलवार सिर्फ बाजा पर.

Выпуски

  1. 29.11.2022

    प्रकाश झा- सिनेमा और सफर: Ep 11

    बरगद के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने बात की फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता प्रकाश झा से. यह बातचीत तब हुई जब उनकी फिल्म परीक्षा आने वाली थी. जानिए कैसा होता है सिनेमा राइटिंग का कोलैबोरेशन. वक्त के साथ कितना बदला है ये प्रोसेस. मूल राइटिंग और ड्राफ्ट में क्या अंतर है. अपनी फिल्मों की राइटिंग को लेकर क्या कहा प्रकाश जी ने. करियर के शुरूआती दिनों में बारे में काफी कुछ बताया प्रकाश जी. जानिए कौन सी थी वो डाक्यूमेंट्री बैन हो गई और उसी साल मिला नेशनल अवार्ड. सुनिए वो किस्सा जब वो कला और सिनेमा में आए तो उनके पिता ने उनसे बात करना क्यों बंद कर दिया.

  2. 14.10.2022

    इंस्पायर और मोटीवेट करने वाला सफर, आशीष विद्यार्थी पार्ट 2: Ep 08

    बरगद के इस एपिसोड में सुनिए पिछले एपिसोड पर रुकी आशीष विद्यार्थी की कहानी. बात शुरू होगी एनएसडी के दिनों से, कब हुए पासआउट. कौन थे बैचमेट्स? जानिए किस लिए खास है एनएसडी, क्या कुछ सीखने को मिलता है जो सबसे अलग है. किस चीज़ में थी सबसे ज्यादा दिलचस्पी. कौन थे दुबे जी और क्यों हैं आशीष जी के लिए खास. मंडी हाउस से जुड़ी यादें. सुनिए 'संभव' से जुड़ी यादें. क्या अहम भूमिका रही है मकरंद देशपांडे की, कैसे हुई दोस्ती और क्यों हैं खास. नाटक में क्यों पसंद है मोनो-एक्ट. 11 भाषाओं में 230 से ज्यादा फिल्में करने वाले आशीष विद्यार्थी की कहानी बरगद के इस एपिसोड में.

    इंस्पायर और मोटीवेट करने वाला सफर, आशीष विद्यार्थी पार्ट 2: Ep 08

Об этом подкасте

एक ऐसा show जहाँ सौरभ द्विवेदी के साथ होंगे हमारे weekend को ख़ास बनाने वाले हमारे Showman, सितारे और उस परदे के पीछे के Kingmakers से रूबरू होंगे और जानेंगे उनकी ज़िन्दगी के inspiring सफर/suffer को बड़े सुकून से। बरगद हर मंगलवार सिर्फ बाजा पर.

Еще от провайдера «LT Baaja»