Crime Branch

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

  1. -2 ч

    Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?

    20 जुलाई को दिल्ली में हुए CJP Protest ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा. जंतर-मंतर से संसद मार्च, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव, पैलेट गन का इस्तेमाल, हिंसा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - आख़िर उस दिन क्या हुआ था? Crime Branch के इस स्पेशल पॉडकास्ट में उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विक्रम सिंह बता रहे हैं कि Protest के दौरान दिल्ली पुलिस कहां चूकी, क्या हालात पहले ही काबू किए जा सकते थे और अगर वो पुलिस कमांड में होते तो क्या रणनीति अपनाते. ये बातचीत कानून, सुरक्षा, पुलिसिंग और लोकतांत्रिक विरोध के बीच संतुलन को समझने की कोशिश करती है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

    Jantar Mantar पर हुए CJP Protest में Delhi Police से क्या गलतियां हुईं, Pellet Gun पर क्या पता चला?
  2. -6 дн.

    Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी

    दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी रवि शंकर ने करीब तीन दशकों तक देश के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों, गैंगस्टरों और किडनैपिंग मॉड्यूल्स के खिलाफ़ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो अपने पुलिस करियर के उन मामलों का खुलासा करते हैं, जिन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा की तस्वीर बदल दी. बात होगी सदर बाज़ार बॉम्ब ब्लास्ट से शुरू हुई उस जांच की, जो कश्मीर तक पहुंची. सुनिए कैसे अफ़ताब अंसारी, दिनेश ठाकुर, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (HUJI), कंधार हाईजैक, हज़ारीबाग एनकाउंटर और देशभर में फैले आतंकी नेटवर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. रवि शंकर बताएंगे कि जांच के दौरान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से जुड़ी किस तरह की साज़िशों के संकेत मिले, और कैसे सूरत, सहारनपुर से लेकर BARC तक संभावित आतंकी योजनाओं के सुराग सामने आए. इसके अलावा चर्चा होगी 2008 के जयपुर, अहमदाबाद और दिल्ली सीरियल ब्लास्ट्स की, जब इंडियन मुजाहिदीन ने देश को दहला दिया था. अगर आप आतंकी मामलों, पुलिस जांच, इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स और पर्दे के पीछे की सच्ची कहानियों को पसंद करते हैं, तो ये एपिसोड मिस मत कीजिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh

    Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly की किडनैपिंग, 9/11 की Funding और Indian Mujahideen के बनने की कहानी
  3. 14 июл.

    GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch

    हम अक्सर समाज को उसी नज़र से देखते हैं, जैसी हमें दिखाई जाती है. लेकिन ये कोई सीधी तस्वीर तो है नहीं, बल्कि कई परतों से बनी हुई एक जटिल कहानी है. कुछ परतें खुली किताब की तरह होती हैं, और कुछ ऐसी जिन्हें देखने से भी हम बचते हैं. उन्हीं परतों में एक ऐसी दुनिया है जिसे हम रेड लाइट एरिया के नाम से जानते हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं एक ऐसी सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने पिछले 32 सालों में 600 से ज़्यादा लड़कियों को बचाया और नई जिंदगी दी. बातचीत में शामिल हैं ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग की सच्ची घटनाएं, देशभर के खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन्स, आईने और छतों के पीछे छुपाकर रखी जाने वाली लड़कियों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानियां, पुलिस की मिलीभगत और मां-बच्चे को अलग रखकर किए जाने वाले मानसिक शोषण का सच. साथ ही जानिए रेड लाइट एरिया के इतिहास से लेकर Bollywood में इसके ग्लैमराइज़ेशन तक, हर वो पहलू जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाता है. सुनिए ये पॉडकास्ट, जो आपको इन बदनाम गलियों की असली सच्चाई से रूबरू कराएगा. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    GB Road से Sonagachi - Human Trafficking, Police की मिलीभगत और Rescue Operation की खौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
  4. 7 июл.

    Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch

    भारत सरकार ने UAPA के तहत 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है. लेकिन ये सिर्फ़ नामों की एक लिस्ट नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ सक्रिय पूरे आतंकी नेटवर्क की कहानी है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में जानिए आखिर सरकार ने अभी ये कदम क्यों उठाया? कौन हैं ये 23 चेहरे, जिनमें पाकिस्तान में बैठे आतंकी, भारत से भागे मॉड्यूल हैंडलर और सोशल मीडिया के ज़रिए कट्टरपंथ फैलाने वाले लोग शामिल हैं. इस पॉडकास्ट में राम मंदिर और RSS मुख्यालय की रेकी, Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed, ISIS मॉड्यूल, Terror Funding और Pakistan Terror Network जैसे कई अहम पहलुओं को आसान भाषा में समझाया गया है. अगर आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को गहराई से समझना चाहते हैं, तो इस वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें.   Host - Arvind Ojha Sound - Suraj Singh

    Ram Mandir से Digital Terrorism तक - जानिए India के 23 Most Wanted आतंकियों की कहानी: Crime Branch
  5. 30 июн.

    इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch

    क्राइम ब्रांच के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं देश के जाने-माने फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तीरथ दास डोगरा. AIIMS दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर रह चुके डॉ. डोगरा ने अपने 40 साल से ज़्यादा लंबे करियर में भारत के कई चर्चित मामलों की जांच की. इस बातचीत में उन्होंने इंदिरा गांधी का पोस्टमार्टम, आरुषि तलवार मर्डर केस, निठारी कांड, बाटला हाउस एनकाउंटर और गोधरा कांड जैसे मामलों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि किसी क्राइम सीन पर पहुंचते ही फ़ॉरेंसिक एक्सपर्ट सबसे पहले क्या देखते हैं, एक चोट से क्या-क्या पता चल सकता है, अपराधी के तरीके से उसकी मानसिक स्थिति का अंदाज़ा कैसे लगाया जाता है और कई बार फॉरेंसिक रिपोर्ट पर किस तरह का दबाव बनाया जाता है? अगर आप जानना चाहते हैं कि बड़े-बड़े क्राइम केस में सच सामने लाने में फ़ॉरेंसिक साइंस की क्या भूमिका होती है और अपराध की गुत्थियां आखिर कैसे सुलझती हैं, तो ये एपिसोड ज़रूर देखिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal

    इंदिरा गांधी, आरुषि तलवार, निठारी और गोधरा कांड का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के खुलासे: Crime Branch
  6. 23 июн.

    Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch

    कई लड़कियों की ज़िंदगी का रास्ता उनके पैदा होते ही तय कर दिया जाता है - कितनी पढ़ाई होगी, शादी कब होगी और ज़िंदगी कैसे गुज़रेगी. लेकिन कुछ लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं. ऐसी ही एक शख्सियत हैं 1976 बैच की बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार. 'Crime Branch' के इस खास एपिसोड में मंजरी जारुहार ने अपने असाधारण पुलिस करियर की कई अनसुनी कहानियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे एक महिला होने की वजह से उन्हें शुरुआती दिनों में भेदभाव का सामना करना पड़ा, कैसे उन्होंने बिहार के चर्चित बस डकैती केस को सुलझाया और कैसे वो भागलपुर अंखफोड़वा कांड की जांच टीम का हिस्सा बनीं. इस बातचीत में उन्होंने 1984 के सिख दंगों के दौरान बोकारो में अपने अनुभव, लालू यादव के साथ हुई मुलाकात और बिहार के तथाकथित 'जंगलराज' के बारे में भी खुलकर बात की. ये सिर्फ़ एक पूर्व IPS अधिकारी का इंटरव्यू नहीं बल्कि साहस, ईमानदारी, और बदलाव की एक प्रेरणादायक कहानी है. इसलिए पूरे एपिसोड का आनंद लीजिए. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Aman Pal

    Bihar की पहली महिला IPS ने Operation Gangajal, Sikh Riots और Lalu Yadav पर क्या बताया?: Crime Branch
  7. 16 июн.

    Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch

    'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं आशु मलिक - पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान की नहरों से शव निकालने वाले मशहूर गोताखोर, जिनकी पहचान बीते 33 सालों के अनथक काम से बनी है. पिछले तीन दशकों में आशु मलिक और उनकी टीम 73,000 से ज़्यादा शव नहरों और नदियों से बाहर निकाल चुकी है, वो भी बिना किसी सरकारी मदद या फंडिंग के. आज की बातचीत इसी अनसुने काम पर केंद्रित है, जिसमें नहरों के नीचे दफन भारत के एक छिपे हुए सच की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि कैसे महज 12 साल की उम्र में आशु मलिक ने अपनी पहली जान बचाई, कैसे नहरें आज क्राइम छुपाने का सबसे आसान ज़रिया बन गई हैं और कैसे एक शव पंजाब से बहकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक पहुंच जाता है. और आखिर में जानेंगे उस सिस्टम की हकीकत जिसमें न कोई सरकारी हेल्पलाइन है, न लापता लोगों के लिए कोई एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड, और जहां गरीब के शव का अक्सर कोई वारिस नहीं होता. ये बातचीत आपको नहरों के नीचे की उस दुनिया तक ले जाएगी, जिसके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ. Producer - Maaz Siddiqui Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    Punjab, Haryana, Rajasthan और Delhi की नहरों का काला सच! Gotakhor Ashu Malik से सुनिए: Crime Branch
  8. 9 июн.

    Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch

    शामली धर्मांतरण केस, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में बड़ी बहस छेड़ दी है. आयुष मलिक कैसे मोहम्मद अली बने? क्या ये प्रेम विवाह और व्यक्तिगत आस्था का मामला है, या फिर इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की कहानी छिपी है? धर्म परिवर्तन के बाद आयुष ने दोबारा हिंदू धर्म में लौटने से इनकार क्यों किया? इस पूरे मामले में चांदनी कुरैशी, उनके परिवार और पुलिस जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम तथ्यों के आधार पर समझेंगे कि आयुष मलिक से मोहम्मद अली बनने तक की पूरी कहानी क्या है, धर्मांतरण को लेकर दोनों पक्षों के दावे क्या हैं, और आखिर ये मामला इतना विवादित क्यों बन गया. अगर आप इस बहुचर्चित केस की पूरी पृष्ठभूमि और अब तक के सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रम जानना चाहते हैं, तो ये वीडियो अंत तक जरूर देखें. Host - Arvind Ojha Sound - Rohan Bharti

    Ayush Malik ने सुनाई धर्मांतरण की कहानी, Shamli Conversion Case का Brainwash, Property और Pakistan Link: Crime Branch

Об этом подкасте

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं. CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

Еще от провайдера «Aaj Tak Radio»

Вам может также понравиться